Royal Enfield ने फरवरी 2024 में हुई सेल के आंकड़े पेश किए हैं। चेन्नई स्थित दोपहिया वाहन निर्माता ने 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। फरवरी 2024 में घरेलू बिक्री में 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई और महीने की बिक्री 64436 इकाइयों से बढ़कर 67922 इकाई हो गई। सालाना बढ़ोतरी की बात करें तो घरेलू बिक्री के आंकड़े 14 प्रतिशत बढ़कर 768751 यूनिट हो गए हैं।

Royal Enfield ने फरवरी 2024 में हुई सेल के आंकड़े पेश किए हैं। चेन्नई स्थित दोपहिया वाहन निर्माता ने 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। फरवरी 2024 की बिक्री 2023 में 71,544 यूनिट से बढ़कर 75,935 यूनिट हो गई, जो 6 प्रतिशत अधिक है। वहीं, सालाना स्तर पर कंपनी ने 2023-2024 में 8,37,181 यूनिट सेल कीं, जो 2022-23 में बेची गई 7,62,660 यूनिट से 10 प्रतिशत अधिक है।

RE की बिक्री में बढ़ोतरी 

फरवरी 2024 में, घरेलू बिक्री में 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई और महीने की बिक्री 64,436 इकाइयों से बढ़कर 67,922 इकाई हो गई। हैरानी की बात यह है कि निर्यात का आंकड़ा 13 फीसदी बढ़ गया है। ब्रांड ने फरवरी 2023 में 7,108 यूनिट और फरवरी 2024 में 8,013 यूनिट एक्सपोर्ट की हैं।

सालाना बढ़ोतरी की बात करें, तो घरेलू बिक्री के आंकड़े 2022'23 में 6,74,956 यूनिट से 14 प्रतिशत बढ़कर 2023'24 में 7,68,751 हो गई है। हालांकि, निर्यात 87704 यूनिट से गिरकर 68430 यूनिट पर आ गया, जो 22 फीसदी की गिरावट है।