भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने सन्देश खाली घटना पर टिपण्णी करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि संदेश खली जैसी महिलाओं के उत्पीड़न की घटना पर चुप्पी बनाई है।

चुग ने सवाल करते हुए कहा कि विपक्ष की सरकारों वाले राज्यों में जब कोई घटना होती है तो गांधी परिवार चुप्पी धारण कर लेता है, यह उनके दोहरे मापदंड को अपनाता है।

चुग ने कहा कि मोदी सरकार ने देश में गरीब कल्याण और सुशासन के मूल मंत्र के साथ गरीबी के खिलाफ़ एक जंग छेड़ी है। जिसका परिणाम आज धरातल पर दिखाई दे रहा है।

चुग ने कहा कि राहुल गांधी ने भाजपा शासित राज्य को जंगल राज की बात कही वहां करोडो से अधिक परिवारों को आवास मिला है। नल जल योजना, उज्ज्वला योजना, इन्फ्रास्ट्रक्चर के तहत हजारों करोड़ की सड़क, रेलवे परियोजना जिससे प्रदेश और देश की कायाकल्प बदली है।
आज पुरे देश के 140 करोड़ लोग मोदी जी को अपना आर्शीवाद दें रहे हैं।