Redmi अपने कस्टमर्स के लिए एक नया फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। हम Redmi A3 की बात कर रहे हैं जिसे 14 फरवरी को लॉन्च किया जाना है। कंपनी ने अपने इस फोन के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट बनाई है। इस साइट पर कंपनी ने इस डिवाइस के कुछ फीचर्स को भी पेश किया है। इस डिवाइस में आपको 5000mAh बैटरी और 6GB रैम की सुविधा मिलती है।

Redmi भारत के टॉप ब्रांड्स शामिल है, जो अपने कस्टमर्स के लिए एक नया फोन ला रहा है, जो कंपनी का बजट फोन होगा। हम Redmi A3 की बात कर रहे हैं, जिसे कंपनी 14 फरवरी को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने इस फोन की लॉन्च डेट के साथ-साथ इसके कुछ बेसिक फीचर्स की भी जानकारी दी है।

Redmi ने अपने इस स्मार्टफोन के लिए एक नया लैंडिंग पेज बनाया है। इस लैडिंग पेज पर स्मार्टफोन के फीचर्स के जानकारी भी पता चली है। इस फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, 6GB वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ 6GB रैम और 5,000mAH की बैटरी होने की बात सामने आई है। इसके अलावा कंपनी ने हैंडसेट के लिए एक खास हेलो डिजाइन भी जारी किया है, जिसमें डुअल कैमरा सेटअप होने की पुष्टि हुई है।

कंपनी ने बनाया लैंडिंग पेज

  • जैसा कि हम बता चुके है कि कंपनी ने इस फोन के लिए लैंडिंग पेज तैयार किया है। इस पेज से फोन के कलर के साथ-साथ अन्य अपडेट पेश किया है। 
  • ये डिवाइस Redmi A2 का सक्सेसर है, जिसे 19 मई 2023 को लॉन्च किया था। नए हेडसेंट में लेदर बैक पैनल और एक गोलाकार कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसे हेलो डिजाइन कहा जा रहा है।
  • इस फोन में आपको यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिल सकता है। आपको बता दें कि ये हैंडसेट हरे रंग में उपलब्ध होगा।