2023 में वाहन निर्माता ने हुंडई क्रेटा की 157311 इकाइयां बेची हैं जबकि उससे पिछले वर्ष ये आंकड़ा 140895 था। यानी 2023 में कंपनी ने 12 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की है। इतना ही नहीं पिछले कुछ सालों के आंकड़े देखें तो मध्यम आकार की एसयूवी लगभग आठ वर्षों से ग्राहकों पर अपना वर्चस्व कायम रखे हुए हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

2024 का पहला महीना लगभग खत्म होने की कगार है। इस महीने में कई गाड़ियों की बाजार में एंट्री हो चुकी है और आने वाले समय में भी कई वाहन पेश किए जाएंगे। लेकिन हाल ही में आई एक रिपोर्ट से पता चलता है कि पिछले वर्ष ग्राहकों के बीच मिड साइज एसयूवी का जमकर क्रेज रहा है।

2023 कैलेंडर वर्ष में हुंडई क्रेटा ने मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में बढ़त बनाए रखी है। आइए जानते हैं पिछले साल इस सेगमेंट में सबसे अधिक कौन सी कारें खरीदी गई हैं।

हुंडई क्रेटा की बढ़त बरकरार

2023 में वाहन निर्माता ने हुंडई क्रेटा की 1,57,311 इकाइयां बेची हैं जबकि उससे पिछले वर्ष ये आंकड़ा 1,40,895 था। यानी 2023 में कंपनी ने 12 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की है। इतना ही नहीं पिछले कुछ सालों के आंकड़े देखें तो मध्यम आकार की एसयूवी लगभग आठ वर्षों से ग्राहकों पर अपना वर्चस्व कायम रखे हुए हैं।

बता दें, दूसरी पीढ़ी की हुंडई क्रेटा को 2020 की शुरुआत में पेश किया गया था और तीन साल बाद एक बड़ा अपडेट दिया गया है। नए मॉडल में सेफ्टी फीचर्स को लेकर कंपनी ने काम किया है। इसमें 6 एयरबैग मिलते हैं। इसमें 1.5L NA पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन के साथ-साथ एक नया 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन है जो 160 PS का अधिकतम पावर आउटपुट और 253 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो ने हासिल की अच्छी वृद्धि

सेगमेंट में सबसे ज्यादा बेची जाने वाली गाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर महिंद्रा स्कॉर्पियो का नाम शामिल है। पिछले वर्ष स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक की बिक्री में अच्छा इजाफा हुआ है। 2022 में कंपनी ने 64,179 यूनिट बेची थीं। लेकिन 2023 में 89 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ वाहन निर्माता ने 1,21,420 इकाई बेची हैं।