बालोतरा में कल्याणपुर पुलिस ने बांकियावास सरहद में स्टेट हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से 10 किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी हरीशंकर ने बताया कि सरहद बांकियावास में स्टेट हाईवे पर नाकाबंदी कर कल्याणपुर पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक कार की तलाशी लेने पर इसमें 10 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद होने पर आरोपी अशोक पुत्र रामलाल विश्नोई निवासी विडारों की ढाणी गोदावास कल्ला और जयराम पुत्र घेवरराम विश्नोई निवासी हनुतनगर गोदावास खुर्द को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कार से अवैध डोडा पोस्त की बिक्री के लिए जा रहे थे। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई में उप निरीक्षक विशाल कुमार, हेड कांस्टेबल भोमाराम, कांस्टेबल राजकुमार, जगदीश, विनोद कुमार व कानाराम आदि शामिल रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Jio World Plaza: ब्लैक ड्रेस में इवेंट में पहुंचीं Radhika Merchant, एक साथ दिखा अंबानी परिवार
Jio World Plaza: ब्लैक ड्रेस में इवेंट में पहुंचीं Radhika Merchant, एक साथ दिखा अंबानी परिवार
आदरणीय समाजसेवी हरीकृष्ण बिरला जी की प्रेरणा से 75वें#राजस्थान_पुलिस_स्थापना_दिवस_ के अवसर पर कोटा शहर ट्रैफिक पुलिस पॉइंट
आदरणीय समाजसेवी हरीकृष्ण बिरला जी की प्रेरणा से 75वें#राजस्थान_पुलिस_स्थापना_दिवस_ के अवसर पर...
वन अधिकारी जन भागीदारी को गंभीरता से लें -विधायक संदीप शर्मा
कोटा दक्षिण के विधायक एवं राज्य वन्य जीव मंडल के सदस्य संदीप शर्मा ने कहा है कि वन विभाग के...
शेतकर्यांनी आणले सोयाबीनचे धाण तहसीलदारांच्या दालनात
पूर्णा/प्रतिनिधी:-मागील एका महिन्यापासून पूर्णा तालुक्यातील सर्वच महसूल मंडळामध्ये पावसाने उघडीप...