ata Punch EV को आधिकारिक तौर पर 17 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। आप इसे 21 हजार रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक कर सकते हैं। इसमें स्पेशल एलीमेंट जोड़े गए हैं जो इसके इलेक्ट्रिक नेचर को दर्शाते हैं। डिजाइन की बात करें तो इसमें कोई फ्रंट ग्रिल नहीं है। आइए इससे संबंधित 5 चीजों के बारे में जान लेते हैं।

Tata Motors ने हाल ही में भारतीय बाजार के लिए एक नई इलेक्ट्रिक पेशकश Punch EV का खुलासा किया है। स्टैंडर्ड टाटा पंच एक माइक्रो एसयूवी है,जो वर्तमान में भारतीय ऑटो मार्केट के अंदर उपलब्ध है।

निर्माता ने अब घोषणा की है कि Tata Punch EV को आधिकारिक तौर पर 17 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। आप इसे 21 हजार रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक कर सकते हैं। आइए, इससे संबंधित 5 चीजों के बारे में जान लेते हैं।

वेरिएंट

Tata Punch EV दो अलग-अलग वेरिएंट्स - Punch.ev और Punch.ev Long Range में उपलब्ध होगी। स्टैंडर्ड मॉडल को पांच ट्रिम लेवल - स्मार्ट, स्मार्ट+, एडवेंचर, एम्पावर्ड और एम्पावर्ड+ में पेश किया जाएगा। वैकल्पिक रूप से पंच ईवी लॉन्ग रेंज वैरिएंट को तीन ट्रिम लेवल - एडवेंचर, एम्पावर्ड और एम्पावर्ड+ में पेश किया जाएगा।