Mahindra XUV400 Pro को दो वेरिएंट्स EC Pro और EL Pro में पेश किया जाएगा। जहां तक बदलावों की बात है नए संस्करणों का केबिन फिर से डिजाइन किया गया है और डैशबोर्ड के साथ नया ब्लैक और ग्रे ट्रीटमेंट दिया गया है। XUV400 को पावर देने के लिए दो बैटरी पैक विकल्प हैं। इसमें 34.5kWh और एक 39.4kWh यूनिट है।

देश की पॉपुलर कार निर्माता कंपनी Mahindra ने अपनी एकमात्र इलेक्ट्रिक कार XUV400 के अपडेटेड वर्जन को पेश कर दिया है। कंपनी ने इसे XUV400 Pro नाम दिया है और इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 15.49 लाख रुपये रखी गई है। आइए, इसके बारे में जान लेते हैं।

Mahindra XUV400 Pro के वेरिएंट

Mahindra XUV400 Pro को दो वेरिएंट्स, EC Pro और EL Pro में पेश किया जाएगा। जहां तक बदलावों की बात है, नए संस्करणों का केबिन फिर से डिजाइन किया गया है और डैशबोर्ड के साथ नया ब्लैक और ग्रे ट्रीटमेंट दिया गया है। इस ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी को आखिरकार सेगमेंट लीडर, टाटा नेक्सॉन ईवी के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने के लिए सभी नवीनतम फीचर्स और तकनीक दी गई हैं।