नई दिल्ली। केंद्र सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर और सूरत को देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में चुना गया है। सर्वेक्षण में इंदौर के साथ पहली बार सूरत भी पहले स्थान पर संयुक्त तौर पर सबसे स्वच्छ शहर बन गया है। वहीं, एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में नवी मुंबई तीसरे स्थान पर रहा। गुरुवार को घोषित सर्वेक्षण के नतीजों में यह जानकारी दी गई।
राज्यों की श्रेणी में पहले स्थान पर महाराष्ट्र
‘स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2023’ में ‘शानदार प्रदर्शन करने वाले राज्यों’ की श्रेणी में महाराष्ट्र ने पहला स्थान हासिल किया है, जिसके बाद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ रहे। राज्यों के स्वच्छता रैंकिंग में मध्य प्रदेश को दूसरे सबसे स्वच्छ राज्य का दर्जा मिला है। महाराष्ट्र इस मामले में पहले नंबर पर आया है।
ये हैं भारत के 10 सबसे साफ-सुथरे शहर
| रैंकिंग | 2023 | 2022 | 2021 | 
| 1 | इंदौर, सूरत | इंदौर | इंदौर | 
| 2 | NA | सूरत | सूरत | 
| 3 | नवी मुंबई | नवी मुंबई | विजयवाड़ा | 
| 4 | विशाखापट्टनम | विशाखापट्टनम | नवी मुंबई | 
| 5 | भोपाल | विजयवाड़ा | NDMC | 
| 6 | विजयवाड़ा | भोपाल | अंबिकापुर | 
| 7 | NDMC | तिरुपति | तिरुपति | 
| 8 | तिरुपति | मैसूर | पुणे | 
| 9 | ग्रेटर हैदराबाद | NDMC | नोएडा | 
| 10 | पुणे | अंबिकापुर | उज्जैन | 
 
  
  
  
   
   
  