माइक्रोसॉफ्ट यूजर हैं तो कंपनी का ये नया अपडेट आपके काम का हो सकता है। दरअसल कंपनी अपने सालों पुराने एक ऐप को हमेशा के लिए बंद करने जा रही है। यानी इस ऐप का इस्तेमाल यूजर्स एक समय के बाद नहीं कर सकेंगे। कंपनी का यह प्रोडक्ट Windows 11 ऑपरेटिंग सिस्टम से जुड़ा है।दरअसल माइक्रोसॉफ्ट के Windows 11 beta build के साथ यह जानकारी सामने आई है।

माइक्रोसॉफ्ट यूजर हैं तो कंपनी का ये नया अपडेट आपके काम का हो सकता है। दरअसल, कंपनी अपने सालों पुराने एक ऐप को हमेशा के लिए बंद करने जा रही है। यानी इस ऐप का इस्तेमाल यूजर्स एक समय के बाद नहीं कर सकेंगे। कंपनी का यह प्रोडक्ट Windows 11 ऑपरेटिंग सिस्टम से जुड़ा है।

कौन-सा ऐप होने जा रहा बंद

दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट के Windows 11 beta build के साथ यह जानकारी सामने आई है। इस जानकारी के मुताबिक ओएस इंस्टाल करने के बाद वर्डपैड (WordPad) और पीपल ऐप्स इंस्टॉल नहीं होंगे।

यानी नए अपडेट के साथ वर्डपैड को रिमूव किया जा रहा है। इसे दोबारा इन्स्टॉल नहीं किया जा सकेगा। विंडोज 11 में वर्ड पैड का इस्तेमाल केवल तभी तक किया जा सकता है जब तक यूजर लेटेस्ट बीटा बिल्ड को इन्स्टॉल न कर ले।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड की जगह किया जाता है इस्तेमाल

पीसी में टाइपिंग के लिए विंडोज यूजर्स को माइक्रोसॉफ्ट वर्ड की सुविधा मिलती है। हालांकि, वर्डपैड भी एक ऑप्शन मौजूद होता है। यह माइक्रोसॉफ्ट वर्ड और नोटपैड के एक अलटरनेटिव के रूप में काम आता है।