Upcoming Electric Cars 2024 इलेक्ट्रिक वाहनों के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण साल होने वाला है। इस कंपनियां इलेक्ट्रिक सेगमेंट में जमकर वाहन लॉन्च करेंगी। टाटा से लेकर मारुति तक इन दिनों इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर काम कर रही हैं। हम यहां ऐसी इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताने वाले हैं। जो इस साल लॉन्च की जाएंगी। आइए जानते हैं इनके बारे में।

बीते साल इलेक्ट्रिक वाहनों के सेक्टर में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई थी। साल 2024 भी इलेक्ट्रिक वाहनों के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। क्योंकि इस साल बहुत सारे वाहनों की भारतीय मार्केट में एंट्री होगी। हम यहां उन इलेक्ट्रिक SUVs के बारे में बताने वाले हैं, जो 2024 में लॉन्च की जाएंगी। इस लिस्ट में महिंद्रा और मारुति सहित कई कंपनियों की गाड़ी शामिल हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

Mahindra XUV300 EV

2024 में महिंद्रा इस गाड़ी को लाने की प्लानिंग कर रही है। इस गाड़ी को कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ लाया जाएगा। इसमें 10.5 इंच की इन्फोटेनमेंट दी जाएगी। इसमें 35 Kwh बैटरी पैक दिया जाएगा। वहीं XUV300 EV में 40 Kwh बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है।

Maruti Suzuki eVX

मारुति सुजुकी भी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में रुतबा कायम करने के लिए 2024 में एक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश करेगी। इस साल Maruti Suzuki eVX को लॉन्च किया जाएगा। बता दें, पहली बार इस गाड़ी को ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान पेश किया गया था। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इसमें 60Kwh का बैटरी पैक प्रदान किया जाएगा। जो सिंगल चार्जिंग 550 किमी की रेंज देने की क्षमता रखेगा।