जानी मानी चीन क स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X( पूर्व में ट्विटर) पर बताया कि उसके नए सॉफ्टवेयर यानी HyperOS को भारत में Xiaomi13 Pro सीरीज के साथ एंट्री मिलेगी। बता दें कि हाल ही में कंपनी ने अपनी पहली ईवी कार की भी जानकारी दी है जिसमें भी कंपनी ने इसी OS के इस्तेमाल की जानकारी दी है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

काफी समय पहले ही शाओमी ने इस बात की जानकारी दे दी थी कि वह अपने पुराने OS यानी MIUI की जगह पर HyperOS को ला रहा है। कंपनी ने बताया था कि यह एक ह्यूमन बिहेवियरल आधारित होता है। फिलहाल बड़ी खबर ये है कि कंपनी इस सॉफ्टवेयर को भारत में लाने की तैयारी में हैं।

शाओमी ने बीते सोमवार अपने सोशल मीडिया पर धोषणा की है कि उसने अपने लेटेस्ट सॉफ्टवेयर को भारत में लाने के लिए Xiaomi 13 Pro और Xiaomi Pad 6 को चुना है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

सोशल मीडिया पर मिली जानकारी

  • कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर इस बात की घोषणा की है कि उसका ‘HyperOS’ सॉफ्टवेयर इस महीने Xiaomi 13 Pro और Xiaomi Pad 6 के साथ पहली बार भारत में अपनी शुरुआत करेगा।
  • बता दें कि कंपनी अपनी लेटेस्ट फोन सीरीज यानी Redmi Note 13 को 4 जनवरी को लॉन्च किया जाने वाला है। इसी इवेंट के दौरान कंपनी नए ओएस के भारत में आने की जानकारी देगी।
  • कंपनी ने अपने पोस्ट में कहा कि हाइपरओएस जल्द ही भारत में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार है और जनवरी 2024 में फ्लैगशिप Xiaomi 13 Pro और Xiaomi Pad 6 के साथ रोल-आउट शुरू होगा।