Xiaomi SU7 एक चार दरवाजों वाली इलेक्ट्रिक सेडान है जिसकी लंबाई 4997 मिमी चौड़ाई 1963 मिमी और ऊंचाई 1455 मिमी तक है। ईवी 3000 मिमी के व्हीलबेस के साथ आती है। Xiaomi SU7 का एंट्री लेवल वेरिएंट 73.6 kWh बैटरी पैक के साथ आएगा। टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट में बड़ा 101 kWh बैटरी पैक मिलेगा। एक बार चार्ज करने पर ये 800 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करेगी।

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने आज यानी 28 दिसंबर अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार SU7 से पर्दा उठा दिया है। कंपनी की ओर से Xiaomi SU7 की ऑफिशियल इमेज पेश की गई हैं। Xiaomi EV ने इसको लेकर अधिक जानकारी भी दी है, जिसका उद्देश्य दुनिया भर की कुछ टॉप इलेक्ट्रिक कारों को टक्कर देना है। आइए, इसके बारे में जान लेते हैं।

डिजाइन और डायमेंशन 

Xiaomi SU7 एक चार दरवाजों वाली इलेक्ट्रिक सेडान है, जिसकी लंबाई 4997 मिमी, चौड़ाई 1963 मिमी और ऊंचाई 1455 मिमी तक है। ईवी 3,000 मिमी के व्हीलबेस के साथ आती है। Xiaomi SU7 में एक स्पोर्ट लुक है जो पोर्शे टेक्कन जैसा दिखता है। एक्वा ब्लू एक्सटीरियर कलर थीम भी स्पोर्टी अलॉय व्हील की तरह इसके लुक को बढ़ाती है।