पन्ना का नायाब हीरा एक बार फिर चमका,वर्तन व्यापारी की बेटी पूजा सोनी ने मध्य प्रदेश सिविल सेवा परीक्षा में हासिल की तीसरी रैंक बनी डिप्टी कलेक्टर,

पन्ना:- मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 2019 में आयोजित सिविल सेवा परीक्षा का लंबे समय के बाद परिणाम आ गए हैं।जिसमे पन्ना जिले के देवेंद्रनगर कस्बे की रहने वाले एक स्टील वर्तन व्यापारी महेश सोनी की बेटी पूजा सोनी ने तीसरी रैंक हासिल की है।जिसके बाद परिवार में खुसी का माहौल है।तो वहीं पूजा की इस कामयाबी से समूचे जिले का नाम रोशन हुआ है।

दरअसल पन्ना जिले के देवेंद्रनगर कस्बे के एक मध्यवर्गीय सोनी परिवार में जन्मी पूजा सोनी बचपन से ही पढ़ाई में बहुत होशियार थी।उन्होंने पांचवी तक पढ़ाई देवेंद्रनगर से ही की थी।उसके बाद वह जवाहर नवोदय विद्यालय पन्ना रमखिरिया से 12वीं तक की पढ़ाई की उसके बाद उन्होंने ग्रेजुएशन जबलपूर इंजीनियरिंग कॉलेज से 2018 में पूरा किया।और पूजा सोनी 2022 में पहले ही प्रयास में यूपीएससी में 401वीं रैंक आईपीएस बनने का बड़ा लक्ष्य हासिल किया था।एवं उत्तर प्रदेश पीएससी 2020 में 12 वीं रैंक लेकर हमीरपुर में डिप्टी कलेक्टर के पद पर सेवा भी दे चुकी हैं।अभी वह हैदराबाद में आईपीएस की ट्रैनिंग ले रही है।वह हमेशा अपने राज्य आ कर अपने लोगों की सेवा करना चाहती थी इसलिए निरंतर प्रयास करती रहीं।पूजा ने बताया आपका कि उनका सपना महिला सशक्तिकरण एवं महिल उत्थान के क्षेत्र में काम करना है। सामान्य परिवार से संबंध रखती हैं।आपके पिता आज भी खेती किसानी व वर्तन की दुकान चलाते हैं। मां ग्रहणी हैं।उन्होंने बताया कि उन्हें आगें बढ़ाने में उनके माता जानकी सोनी पिता महेश प्रसाद सोनी,एवं भाई-बहन ने उनका बहुत साथ दिया। इसकी कारण वह covid-19 की आपदा को अवसर में बदल पाई है। और लॉकडाउन खुलते ही पूजा ने एक के बाद एक सिलेक्शन कर झड़ी लगा दी।पूजा सोनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं परिवार शिक्षको, दोस्तो को देना चाहती है।वह चाहती हैं कि देश प्रदेश की हर महिलाएं आगे बढ़े और पुरुषों से कंधे से कंधा मिला कर स्वयं एवं देश के विकास में भागीदार बने।