रेडमी ने बीते महीने ही अपने यूजर्स के लिए Redmi K70 Series को लॉन्च किया है। इस सीरीज में कंपनी ने Redmi K70E Redmi K70 Redmi K70 Pro को लॉन्च किया है। ये तीनों ही डिवाइस को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया था। इसी सीरीज को लेकर कंपनी ने एक लेटेस्ट अपडेट जारी किया है। कंपनी ने Redmi K70 series की बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं।

रेडमी ने बीते महीने ही अपने यूजर्स के लिए Redmi K70 Series को लॉन्च किया है। इस सीरीज में कंपनी ने Redmi K70E, Redmi K70, Redmi K70 Pro को लॉन्च किया है।

ये तीनों ही डिवाइस को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया था। इसी सीरीज को लेकर कंपनी ने एक लेटेस्ट अपडेट जारी किया है। कंपनी ने Redmi K70 series की बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं।

देखते ही देखते बिक गए 10 लाख यूनिट

रेडमी ने Redmi K70 series को लेकर एक पोस्टर जारी किया है। कंपनी ने इस पोस्टर में जानकारी दी है कि Redmi K70 series ने लॉन्चिंग के बाद से 1 मिलियन यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। इन यूनिट की सेल लॉन्चिंग के महज 14 दिनों के भीतर हुई है।