एपल ने अपने आईफोन यूजर्स के लिए iOS 17.2.1 अपडेट रिलीज कर दिया है। इस सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ कंपनी ने iOS 17.2 से जुड़े बग को फिक्स किया है। इसी के साथ एपल यूजर्स के लिए macOS 14.2.1 beta भी रिलीज कर दिया गया है। कुछ हफ्ते पहले ही कंपनी ने macOS 14.2 को लेकर ऑफिशियल जानकारी दी थी। फिलहाल कंपनी macOS 14.3 beta को टेस्ट कर रही है।

एपल ने अपने आईफोन यूजर्स के लिए iOS 17.2.1 अपडेट रिलीज कर दिया है। इस सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ कंपनी ने iOS 17.2 से जुड़े बग को फिक्स किया है। इसी के साथ एपल यूजर्स के लिए macOS 14.2.1 beta भी रिलीज कर दिया गया है।

बता दें, कुछ हफ्ते पहले ही कंपनी ने macOS 14.2 को लेकर ऑफिशियल जानकारी दी थी। फिलहाल कंपनी macOS 14.3 beta को टेस्ट कर रही है। इस अपकमिंग अपडेट को डेवलपर और पब्लिक बीटा फीचर्स के साथ टेस्ट किया जा रहा है।

iOS 17.2 अपडेट में मिला था बहुत कुछ खास

दरअसल, iOS 17.2.1 को केवल बग फिक्स के लिए ही रिलीज किया गया है। इससे पहले एपल की ओर से iOS 17.2 अपडेट रिलीज किया जा चुका है। आईफोन यूजर्स के लिए यह एक बड़ा अपडेट था।