भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने जो आंकड़े जारी किए हैं उनके मुताबिक रिलायंस जियो सितंबर 2023 में सबसे अधिक कनेक्शन जोड़ने में सफल रही है। इस महीने में Jio ने 3.4 मिलियन नए ग्राहक जोड़े हैं। एयरटेल के भी ग्राहकों में वृद्धि हुई है जबकि BSNL और Idea के कस्टमर बेस में गिरावट दर्ज की गई है। चलिए इस खबर के बारे में जान लेते हैं।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) समय-समय पर एक महीने में टेलिकॉम कंपनियों के द्वारा जोड़े गए ग्राहकों की संख्या जारी करता है। अब TRAI ने सितंबर 2023 में टेलिकॉम कंपनियों के द्वारा जोड़े गए नए उपयोगकर्ताओं की संख्या जारी की है।

रिलायंस जियो ने सितंबर 2023 में सबसे ज्यादा ग्राहक जोड़े हैं। जबकि बीएसएनएल और आईडिया के कस्टमर बेस में गिरावट दर्ज की गई है। चलिए इस खबर के बारे में जान लेते हैं।

जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा ग्राहक

सितंबर 2023 में रिलायंस जियो सबसे अधिक ग्राहक अपने साथ जोड़ने में कामयाब रही है। इस महीने में जियो ने 3.4 मिलियन ग्राहक जोड़े हैं।

रिलायंस नेतृत्व में नए ग्राहक जुड़ने के कारण सितंबर माह के अंत में देश में जियो ग्राहकों की संख्या बढ़कर 44.92 मिलियन हो गई है।

आंकड़ों के अनुसार, मोबाइल टेलीफोनी जियो द्वारा जहां 3.4 मिलियन नए ग्राहक जोड़े गए हैं, तो कुछ कंपनियों के कस्टमर बेस में कमी आई है।