एक नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। शाओमी ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए Redmi 13C स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने यूजर्स के लिए इस फोन का 4G और 5G वेरिएंट लॉन्च किया है। आज Redmi 13C के 4G वेरिएंट की पहली सेल होने जा रही है। फोन की खरीदारी आज स्पेशल डिस्काउंट के साथ कर सकते हैं।

एक नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। शाओमी ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए Redmi 13C स्मार्टफोन लॉन्च किया है।

कंपनी ने यूजर्स के लिए इस फोन का 4G और 5G वेरिएंट लॉन्च किया है। आज Redmi 13C के 4G वेरिएंट की पहली सेल होने जा रही है। आइए जल्दी से Redmi 13C स्मार्टफोन की सेल से जुड़ी जानकारियां पर एक नजर डाल लें-

 
 
 

Redmi 13C की पहली सेल का समय

Redmi 13C को पहली सेल में 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकेंगे। Redmi 13C की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू हो रही है। इस फोन की खरीदारी यूजर्स ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन से कर सकेंगे। इसके अलावा, फोन की खरीदारी mi.com और शाओमी के रिटेल स्टोर से की जा सकेगी।

पहली सेल में ग्राहकों को ICICI Credit & Debit Cards, SBI Credit & Debit Cards और HDFC Credit & Debit Cards पर 1000 रुपये का इन्स्टेंट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

Redmi 13C के 4G वेरिएंट की कीमत

Redmi 13C को कंपनी ने तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। Redmi 13C स्मार्टफोन को आप 4GB+128GB, 6GB+128GB, 8GB+256GB में खरीद सकते हैं। पहली सेल में इन तीनों ही स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लॉन्च प्राइस से कम रहेगी।