लखनऊ। कालीचरण इंटर कॉलेज चौक लखनऊ में सोमवार को एन.सी.सी. कैडेट बटालियन यू.पी.63 के मध्य एन.सी.सी. अधिकारी लेफ्टिनेंट संगीता मौर्य के निर्देशन में 'अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष' पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मोटे अनाज जैसे- बाजरा, रागी, ज्वार, कंगनी,कुटकी, कोदो सांवा और चना आदि अनाजों पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के कई एन.सी.सी. कैडेट्स ने फीडबैक देते हुए बताया कि मोटे अनाज स्वास्थ्य के लिए बहुत ही उपयोगी होते हैं जो शरीर को ऊर्जावान बनाते हैं तथा मोटे अनाज खाने से विटामिन, प्रोटीन,खनिज, फाइबर आदि तत्वों से शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है और शरीर मजबूत होता है।

    निबंध प्रतियोगिता को जज कर रहे अध्यापक अयोध्या प्रसाद, विनोद कुमार और सुरेश कुमार ने निबंध लिखने वाले एन.सी.सी कैडेट्स का चयन किया जिसमें से एस.डब्ल्यू कैडेट में प्रथम स्थान प्रियांशी शुक्ला, द्वितीय स्थान खुशी शर्मा और तृतीय स्थान पलक चतुर्वेदी तथा एस.डी. कैडेट्स में प्रथम स्थान दुष्यंत प्रताप सिंह, द्वितीय स्थान पर अरविंद कश्यप और तृतीय स्थान पर जे.डी. कैडेट शिवानंद रहे। एन.सी.सी. कैडेट्स को प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने पुरस्कृत किया। पुरस्कार वितरण के अवसर पर हवलदार विनोद कुमार, राकेश कुमार, विनोद कुमार गौतम, सुरेश कुमार, रमेश कुमार सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे।