भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने विपक्षी दलों के गठबंधन को घमंडी करार देते हुए चुटकी ली है कि घमंडी गठबंधन भानुमती के कुनबे की तरह था जिसका बिखरना तय था। इस गठबंधन का देश हित में कोई लक्ष्य नहीं था और यह गठबंधन केवल कुछ भ्रष्टाचारी परिवारों को बचाने हेतु देश में एक कमजोर सरकार लाने के लिए चंद अहंकारी परिवारों का गठबंधन है।
चुघ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देश में कुछ विपक्षी दलों के नेता प्रधानमंत्री बनने का मुंगेरी लाल वाला सपना देख रहे हैं। उनका लक्ष्य केवल देश में कमजोर सरकार लाना है, ताकि अपने-अपने राजनीतिक फायदे के लिए दबाव वाली सरकार चला सकें। इंडी गठबंधन के पास न नेता है, न नीति है, न ही देश हित के लिए उनकी कोई नीयत है। उन्होंने कहा कि देश के 135 करोड़ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अथाह प्रेम करते हैं। भारत की जनता देश का विश्व पटल पर परचम लहराने वाले मोदी के सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व में पूर्ण विश्वास रखते हैं।
वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत का प्रत्येक नागरिक आज खुद को विकसित भारत के सपने के साथ जुडक़र खुद को दृढ संकल्पित महसूस कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य दिया है और मोदी सरकार गरीब, महिला, युवा और किसान, इन चारों वर्गों के कल्याण को लेकर दृढ संकल्पित है।
तरुण चुघ ने इंडी गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए हुए कहा कि यह गठबंधन दरअसल मजबूरी में बना गठबंधन है, बंगाल में ममता बनर्जी और कांग्रेस व वामदल एक दूसरे के खिलाफ हैं, जबकि ये दल घमंडी गठबंधन में साथ होने का दावा करते हैं। इसी तरह दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ‘नूरा कुश्ती’ करती हैं जबकि दिल्ली में कांग्रेस और आप पार्टी के वरिष्ठ नेता गले मिलते हैं। यह इस गठबंधन का देश की जनता को मूर्ख बनाने का एक एजेंडा है लेकिन जनता 2024 में इस घमंडी गठबंधन को लोकतांत्रिक तरीके से नकार देगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थल सम्भाजन को लेकर कलक्ट्रेट में हुई बैठक.....
आगरा: अपर जिलाधिकारी (वि.रा) व उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में...
એસ.ટી વિભાગ ના કર્મચારીઓ નું આંદોલન
એસ.ટી વિભાગ ના કર્મચારીઓ નું આંદોલન
પાવી જેતપુર ની શાળા શ્રીમતી વી આર શાહ સાર્વજનિક હાઈસ્કૂલ માં શિક્ષક દિનની ઉજવણી કરવામાં આવી.
પાવીજેતપુર ની શાળા શ્રીમતી વી આર શાહ સાર્વજનિક હાઈસ્કૂલ માં શિક્ષક દિનની ઉજવણી કરવામાં...
अमित शाह ने 8,000 करोड़ रुपये की आपदा प्रबंधन योजनाओं का किया एलान, तीन प्रमुख स्कीमों पर खर्च होगा बजट
नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को आपदा प्रबंधन के लिए 8,000 करोड़ रुपये से...
নুমলীগড়ৰ মুৰফুলনীত দখৰা পথাৰ গাঁৱত গাঁও সভা অনুষ্ঠিত কৰি পানী যোগান আঁচনিৰ পৰিচালনা সমিতি গঠন।
নুমলীগড়ৰ মুৰফুলনীত দখৰা পথাৰ গাঁৱত গাঁও সভা অনুষ্ঠিত কৰি পানী যোগান আঁচনিৰ পৰিচালনা সমিতি গঠন।...