Car Driving Tips ट्रिप पर जाने से पहले आपको कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है। हमेशा बर्फ या बर्फ से ढकी सड़क पार करते समय धीरे -धीरे कार चलाएं। कार को मोड़ते समय ब्रेक लगाते समय या फिर स्पीड को बढ़ाते समय आपको कई बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। जब आप अपनी कार से लॉन्ग ड्राइव पर जा रहे हैं तो एक एक्स्ट्रा स्पेयर टायर जरुर रखें।

सर्दियों ने दस्तक दे दी है, इस समय जिनके पास अपनी कार होती है वो लोग लॉन्ग रोड ट्रिप पर अपनी बाइक से जाते हैं। लेकिन ठंड के दिनों में ड्राइव करते समय आपको कई बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। वरना इससे आपको ही परेशानी हो सकती है।

कार को मोड़ते समय ब्रेक लगाते समय रखें ध्यान 

ट्रिप पर जाने से पहले आपको कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है। हमेशा बर्फ या बर्फ से ढकी सड़क पार करते समय धीरे -धीरे कार चलाएं। कार को मोड़ते समय ब्रेक लगाते समय या फिर स्पीड को बढ़ाते समय आपको कई बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं कि ठंड में कार से लॉन्ग ड्राइव पर जाते समय आपको किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।

एक्स्ट्रा टायर

जब आप अपनी कार से लॉन्ग ड्राइव पर जा रहे हैं तो एक एक्स्ट्रा स्पेयर टायर जरुर रखें। इससे आपको आपात स्थिति में गैरेज तक जल्दी पहुंचने में मदद मिल सकती है और आपको दिक्कत भी कम महसूस होगी।

साथ रखें दस्तावेज

जब भी आप एक राज्य से दूसरे राज्य में जाते हैं या ऐसे भी अपनी कार से कही जाते हैं तो कार के सारे कागज अपने साथ जरूर रखें। वरना आपके लिए ये एक बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है। कागज में अपने साथ बीमा पॉलिसी, पीयूसी सर्टिफिकेट और वाहन की आरसी जरूर रखें।