शाओमी ने अपने यूजर्स के लिए Redmi K70 Series को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में कंपनी ने तीन स्मार्टफोन Redmi K70E Redmi K70 Redmi K70 Pro पेश किए हैं। Redmi K70E स्मार्टफोन को तीन तो Redmi K70 और Redmi K70 Pro को चार वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने Redmi K70 Pro के Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ पेश किया है।

शाओमी ने अपने यूजर्स के लिए  Redmi K70 Series को लॉन्च कर दिया है।

इस सीरीज में कंपनी ने तीन स्मार्टफोन Redmi K70E, Redmi K70, Redmi K70 Pro पेश किए हैं। आइए जल्दी से इन तीनों ही स्मार्टफोन के स्पेक्स और कीमत पर एक नजर डाल लेते हैं-

Redmi K70E

स्पेसिफिकेशन

प्रोसेसर- Redmi K70E को MediaTek Dimensity 8300-Ultra चिपसेट के साथ लाया गया है।

डिस्प्ले- Redmi K70E को 6.67 इंच OLED आई-प्रोक्टेशन स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1800 nits ब्राइटनेस के साथ लाया गया है।

रैम और स्टोरेज- Redmi K70E स्मार्टफोन तीन वेरिएंट 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+1TB में लाया गया है।

कैमरा- Redmi K70E को ट्रिपल कैमरा सेटअप 64MP+8MP+2MP और 16MP फ्रंट कैमरा के साथ लाया गया है।

बैटरी- Redmi K70E को 5,500mAh बैटरी और 90W रैपिड चार्जिंग फीचर के साथ लाया गया है।

कलर- Redmi K70E को Ink Feather, Clear Snow और Shadow Green में खरीद सकते हैं।

कीमत

  1. Redmi K70E के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1999 युआन (लगभग 23,497 रुपये) है।
  2. Redmi K70E के 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 2199 युआन (लगभग 25,847 रुपये) है।
  3. Redmi K70E के 16GB+1TB टॉप वेरिएंट की कीमत 2599 युआन (लगभग 30,549 रुपये) है।