Infinix नए Smart 8 HD के साथ अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने के लिए तैयार है। ये डिवाइस 8 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा। ये डिवाइस Infinix Smart 7 HD का सक्सेसर है। इस फोन में ऑक्टा कोर प्रोसेसर 5000mAh की बैटरी और बेहतरीन डिजाइन मिल सकता है। इस फोन को पुराने मॉडल से अपग्रेड किया गया है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

Infinix अपने कस्टमर्स के लिए समय-समय पर नए डिवाइस लॉन्च करता रहता है। कंपनी बजट फोन को लाने के लिए जानी जाती है, अब Infinix Smart 8 HD को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा।

यह फोन Infinix Smart 7 HD का सक्सेसर मिलता है, जिसे इस साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। फिलहाल कंपनी नए डिवाइस को 8 दिसंबर को लॉन्च होगा। Smart 7 HD में आपको ऑक्टा-कोर Unisoc SC9863A1 प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी ने अब अपकमिंग Infinix Smart 8 HD के डिजाइन का अनावरण किया है।

इस दिन लॉन्च होगा डिवाइस

  • कंपनी ने घोषणा की कि Infinix Smart 8 HD भारत में 8 दिसंबर को लॉन्च होगा। ये कंपनी का बजट फोन है, जो अपग्रेटेड फीचर्स के साथ आता है।
  • फिलहाल कंपनी ने इसके कीमतों की जानकारी नहीं देगी। बता दें कि पुराने मॉडल की कीमत 5,999 रुपये है, तो नए मॉडल की कीमत भी इसी के आसपास होगी।
  • स्मार्ट 8 एचडी के को चार कलर ऑप्शन - क्रिस्टल ग्रीन, गैलेक्सी व्हाइट, शाइनी गोल्ड और टिम्बर ब्लैक में उपलब्ध होगा।