सैमसंग अपने कस्टमर्स के लिए आए दिन नए डिवाइस लॉन्च करता रहता है ताकि उन्हें बेहतर एक्सपीरियंस मिल सकें। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए कंपनी ने एक मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इसे गैलेक्सी A55 कहा जा रहा है और ये 3C सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट है। आइये जानते हैं इस फोन में आपको क्या खास मिल सकता है।

सैमसंग भारत में टॉप स्मार्टफोन निर्माताओं में गिना जाता है, जो अपने कस्टमर्स के लिए नए स्मार्टफोन लाता रहता है। इसमें बजट, मिड रेंज और प्रीमियम फोन शामिल हो सकते हैं। फिलहाल कंपनी एक नए फोन पर काम कर रही है।

Samsung Galaxy A55 5G को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि कंपनी ने इसके लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी है। इस फोन को चीन के 3C सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है। गैलेक्सी A55 सैमसंग के गैलेक्सी A54 5G का सक्सेसर है, जिसे मार्च 2023 में लॉन्च किया गया था।

इसमें आपको 50-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 6.4-इंच फुल-एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी की सुविधा मिलती है। रिपोर्ट की माने तो नया डिवाइस A54 5G के अपग्रटेड फीचर्स के साथ आ सकता है।

रिपोर्ट में मिली जानकारी

  • सा कहा जाता है कि यह सैमसंग गैलेक्सी A55 को 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है, जिससे ये साबित होता है कि इस डिवाइस को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।
  • बता दें कि Samsung Galaxy A55 5G को मॉडल नंबर SM-A5560 के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट हो सकता है।

मिलेंगे कुछ खास फीचर्स

  • कई रिपोर्ट में गैलेक्सी A55 के फीचर्स की भी जानकारी मिली है। इस डिवाइस में इन-हाउस Exynos 1480 प्रोसेसर होने की बात कही जा रही है। इसमें Xclipse 530 GPU हो सकता है।
  • कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर और 12MP का अल्ट्रावाइड सेंसर होगा।