श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के लिए लखीमपुर से पदयात्रा कर रवाना हुवे दो युवक चौदह दिनों का सफर तय कर आज सांय रोहा पहुंचने पर भव्य स्वागत हुवा।

       पर्यावरण सुरक्षा और प्लास्टिक वर्जन के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से गत नौ नवंबर को लखीमपुर से श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के लिए पदयात्रा के लिए रवाना हुवे दो युवक क्रमश:यूपी से अजय मिश्रा और लखीमपुर (असम)से नितिन दास आज चौदह दिनों का सफर तय करते हुवे आज सांय रोहा पहुंचे और रोहा हिंदुस्तानी शिव मंदिर समिति के प्रतिनिधि और स्थानीय लोगों ने दोनों पदयात्री युवकों का फुलाम गमछा से भव्य स्वागत करने के साथ ही शिव मंदिर प्रांगण में रात्रि में रहने और खाने पिने की व्यवस्था की है।साथ दोनों पदयात्रीयों के साथ स्थानीय लोगों ने भजन कीर्तन कर समस्त क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

      पदयात्री अजय मिश्रा और नितिन दास ने बताया की हमारी पदयात्रा का उद्देश्य है पर्यावरण सुरक्षा और प्लास्टिक वर्जन के प्रति जनजन तक जागरुकता फैलाना।साथ ही बताया की हम प्रति दिन २०से२५किलोमिटर की यात्रा तय करते हुवे करिब पंद्रह सौ किलोमीटर का रास्ता तय करते हुवे करिब ६०दिनों के भीतर श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या पहुंचेंगें और वर्ष २०२४की २२जनवरी अयोध्या में होने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम मंदिर उद्घाटन समारोह हिस्सा लेंगें‌।

      साथ ही असम वाशियों की प्रशंसा करते हुवे पदयात्री युवकों ने बताया की असम वाशी बहुत अच्छे है और हमें असम वाशियों सहित रोहा वाशियों का काफी सहयोग मिला।हम तहदील धन्यवाद देते है।

        साथ ही अजय मिश्रा यूपी वाले ने बताया की लखीमपर असम के नितिन दास से मुलाकात केदारनाथ यात्रा के दौरान हुई और मैं ८नवंबर को लखीमपुर पहुंचा और ९नवंबर को हम श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के लिए हमारी पदयात्रा प्रारंभ की।

    पदयात्री अजय और नितिन बुधवार मंदिर में विश्राम कर वृहस्पतिवार को प्रात:अपने गंतव्य स्थान के लिए अपनी पदयात्रा प्रारंभ करेंगें।