Most demanding bikes in October 2023 अगर आप भी अपने लिए एक नई मोटरसाइकिल खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए पिछले महीने अक्टूबर में सबसे अधिक बिकने वाली टॉप 5 बाइक्स की लिस्ट लेकर आए हैं। सबसे अधिक बाइक्स की लिस्ट में Bajaj Platina Hero HF Deluxe Bajaj Pulsar honda shine hero splendor शामिल है।

मार्केट में दोपहिया वाहनों को काफी अधिक पसंद किया जाता है। आप रोड़ पर भी कार से अधिक दोपहिया वाहनों को ही देखते होंगे। देश में अधिकतर लोग अपने रोजाना इस्तेमाल के लिए दोपहिया वाहनों को ही अधिक पसंद करते हैं।

अगर आप भी अपने लिए एक नई मोटरसाइकिल खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और ये चाहते हैं कि आपके घर भी सबसे लोकप्रिय बाइक आए तो ये खबर आपके काम की है। आज हम आपके लिए पिछले महीने अक्टूबर में  सबसे अधिक बिकने वाली टॉप 5 बाइक्स की लिस्ट लेकर आए हैं। चलिए देखते हैं इसमें क्या कुछ खास है।

Hero splendor

मार्केट में ये बाइक ब्रिकी के मामले में पहले नंबर पर है। कंपनी ने इसकी कुल 3,11,031 यूनिट्स की सेल की है। जिसके कारण ये सबसे अधिक बिकने वाली बाइक बन गई है। वहीं अक्टूबर 2022 में कंपनी ने इसकी कुल 2,61,721 यूनिट्स ही सेल की थी।

Honda shine

लिस्ट में दूसरे नंबर पर होंडा शाइन है। कंपनी ने इसकी कुल 1,63,587 यूनिट्स  की सेल की है। वहीं पिछले महीने ब्रिकी का आंकड़ा कुल 1,30,916 यूनिट्स का था।

Bajaj Pulsar

तीसरे नंबर पर बजाज पल्सर रही, वाहन  निर्माता कंपनी ने इस बाइक की कुल 1,61,572 यूनिट्स की सेल की थी। जबकि पिछले साल के इसी महीने में कंपनी ने कुल 1,13,870 यूनिट्स की सेल की थी।