जरूरतमंदों की दीपावली खुशनुमा बनाने का प्रयास सराहनीय: दीपा वर्मा।   

 गोरखपुर/प्रयास एक परिवर्तन का, के विचार से प्रेरित जन जन के सहयोग से की जा रही सेवाओं में हर वर्ष की भाँति इस बार भी दीपावली के पूर्व कुष्ठ आश्रम, बृद्धाश्रम एवम मंद बुद्धि संस्थान में नये कपड़े,मिष्ठान आदि का किया गया वितरण। 

इस दीपावली अभियान की जानकारी देते हुए संयोजक प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हर साल की तरह दीपावली पर ज्यादा से ज्यादा लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए न्यूट्रिशियन पैक केला,संतरा, बिस्कुट,जूस, के साथ दीपावली के लिए मिठाई, दीया, बत्ती , तेल, नए वस्त्र साड़ी, लुंगी,बनियाइन, गमछा आदि प्रदान किया गया,एवम दीपावली की शुभकामना देते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

सेवाओं में अनुराधा, शबनम, अनुपम श्रीवास्तव, डॉ0 पुनीत, केदार नाथ,सरदार जसपाल सिंह, सुरेन्द्र नाथ यादव,श्वेता,दिव्येंदु नाथ,संजय सिंह, राजेश मिश्रा, कमला मौर्या, गीता गुप्ता, संचित अग्रवाल,विनीता,रीता, दीपा वर्मा का सहयोग रहा।