नई दिल्‍ली। देश के पांच राज्यों- मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव हैं। कई धुरंधर और धरतीपुत्र अपनी किस्‍मत आजमाने चुनावी मैदान में उतरे हैं। अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए उम्मीदवार जी-तोड़ मेहनत भी कर रहे हैं, लेकिन कौन विजेता बनेगा तो किसकी जमानत जब्‍त होगी, इसका फैसला तो 3 दिसंबर को ही होगा।

साल 2018 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत तो नहीं मिला, लेकिन उसे भाजपा को पीछे छोड़ने के साथ ही बहुमत के करीब पहुंचने में सफलता जरूर मिली थी। कांग्रेस को बहुमत से दो सीटें कम यानी 114 सीटें मिली थीं, जबकि भाजपा 109 सीटें ही जीत पाई थी। मजेदार बात यह है कि चुनाव बेशक भाजपा हारी, लेकिन भाजपा के एक ही नेता की जमानत जब्‍त हुई थी, जबकि कांग्रेस के नौ नेता अपनी जमानत नहीं बचा पाए।

मप्र: 2018 में कांग्रेस के इन नेताओं की हुई थी जमानत जब्‍त

   नाम                                सीट

  • रमेश दुबे                            भिंड
  • कैप्टन सुरेश सिंह                  निवाड़ी
  • शंकर प्रताप सिंह मुन्ना राजा    बिजावर
  • गौरव पटेल                         पथरिया
  • संजय सिंह मसानी               वारासिवनी
  • रवींद्र महाजन                    बुरहानपुर
  • विजय सिंह सोलंकी             भगवानपुरा
  • सरदार सिंह चौहान              महिदपुर