Apple दुनिया के टॉप टेक्नोलॉजी कंपनी में गिनी जाती है जो अपने यूजर्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन लाती है। इसके अलावा भी एपल बहुत से ऐसे फीचर्स को पेश करता है जिसमें आईफोन का एकहैकिंग आज के समय की सबसे बड़ी समस्या है, ऐसा ही एक मामला सामने आया, जिसमें पता चला है कि कुछ ऑपोजिशन पार्टी के लिडर्स ने बताया है कि उनके आईफोन पर नोटिफिकेशन आया है कि उनके डिवाइस हैकिंग के लिए आसानी से टारगेट किया जाता है। ऐसे में आप क्या करे अगर आपको भी ऐसा कोई नोटिफिकेशन मिल रहा है। खास फीचर मिलता है इसे लॉकडॉउन मोड फीचर कहते हैं। आइये इसके बारे में जानते हैं।

वैसे तो आईफोन अपने यूजर्स को बेहतर सुरक्षा देने के लिए निरंतर प्रयास करता रहता है। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए एपल ने लॉकडॉउन फीचर पेश करता है। इस फीचर की मदद से आप अपने डिवाइस को सेव रखता है। आइये इसके बारे में जानते हैं कि यह फीचर कैसे काम करता है और क्यों जरूरी है।

क्या है आईफोन का लोकडॉउन मोड

  • इस फीचर के काम को समझने के लिए पहले हमे इस फीचर के बारे में जानना होगा। एपल ने 2022 में इस फीचर को पेश किया है। बता दें कि ये फीचर iOS 16 के साथ पेश किया गया था। ये यूजर्स के लिए एक सिक्योरिटी फीचर है।
  • सीधी भाषा में कहें तो ये एपल का एक एक्सट्रिम सिक्योरिटी फीचर है, जो सभी डिवाइस को साइबरअटैक्स से सुरक्षित रखता है।
  • ये डिवाइस कुछ खास लोगों के होते हैं, जिसमें पत्रकार, एक्टिविस्टी और गवर्नमेंट ऑफिशियल शामिल है। एपल ने इसको लेकर पेज पर जानकारी दी है।
  • इसलिए ये ऑप्शनल मोड सबके लिए होता है, लेकिन सलाह दी जाती है कि सभी को इसे अनेबल करने की जरूरत नहीं है।