रोहा पंचायती ठाकुरबाडी प्रांगण में गत शुक्रवार को नगांव पारिक सभा के तत्वावधान में महर्षि पराशर जयंती धुमधाम से श्रद्धापूर्वक मनायी गयी।

   ईस उपलक्ष में सांय सात बजे महर्षि पराशर के प्रतिचित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलन और पुष्पांजली अर्पीत करने के साथ ही राजेश शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति दे समस्त क्षेत्र भक्तिमय बना दिया।

 तत्पस्चात नगांव पारिक सभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा के संचालन में अनुष्टित साधारण सभा में सर्वसम्मति से जितेंद्र पारिक को अध्यक्ष, महेश पारिक को सचिव और श्री चंद पारिक को कोषाध्यक्ष के तौर पर चयन कर नगांव पारिक सभा की दो वर्षीय कार्यकाल के लिए नयी समिति गठन की गयी।

        महर्षि पराशर जयंती के उपलक्ष में नगांव निवासी तथा प्रशिद्ध भजन गायक प्रदीप पारिक, नगांव पारिक सभा के पुर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा, पुर्व सचिव अशोक शर्मा,प्रदीप शर्मा,गौतम शर्मा,संजय शर्मा,रमेश शर्मा,पवन शर्मा,मदन शर्मा,रोहा मारवाड़ी समाज की और से नरसिंह लाल अग्रवाला, मातुराम शर्मा, विष्णु खेतान,हरि शर्मा,विष्णु शर्मा,सिताराम शर्मा (बारहपुजिया), योगाचार्य रामनिवाश शर्मा,  रोहा मायुमं शाखा के अध्यक्ष शिव शर्मा, पूर्व अध्यक्ष राहुल पोद्दार, सदस्य संदिप खेतान, दैनिक पुर्वोदय के पत्रकार सोयल खेतान सहित रोहा,नगांव और मरिगांव से आये भक्तगण और पारिक बंधु उपस्थित थे।