आज हम आपको इस खबर के माध्यम से भारतीय बाजार में मौजूद दमदार रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर की जानकारी देने जा रहे हैं। Ola Bounce Ampere Okinawa जैसी ईवी कंपनियों के पास 1 लाख रुपये से कम में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन का ऑप्शन मौजूद है।Ola S1X - 2 kWh और 3 kWh के साथ आती है। इसमें 3.5 इंच का डिस्पले मिलता है।

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। क्या आप भी इस त्योहारी सीजन में अपने लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से भारतीय बाजार में मौजूद दमदार रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर की जानकारी देने जा रहे हैं।मार्केट में कई ऑप्शन मौजूद है। ओला,बाउंस, एम्पीयर, ओकिनावा जैसी ईवी कंपनियों के पास 1 लाख रुपये से कम में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन का ऑप्शन मौजूद है।

Ola S1X

भारतीय बाजार में इस स्कूटर की कीमत 90,000 रुपये है। ये दो बैटरी ऑप्शन - 2 kWh और 3 kWh के साथ आती है। अगर आपका बजट कम है तो आप कम बैटरी का ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते हैं। जो 90 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलती है। इसे एक बार चार्ज करने पर 91 किमी तक की आईडीसी की रेंज मिलती है। इसमें 3.5 इंच का डिस्पले मिलता है।