आज गूगल ने भारतीयों के लिए Google for India (गूगल फॉर इंडिया) का आयोजन किया था। इस इवेंट के दौरान कंपनी ने कई बड़े अपडेट की जानकारी दी। इस इवेंट के दौरान ही कंपनी ने बताया कि कंपनी यूट्यूब न्यूज को लिए वॉच पेज को पेश कर रहा है जो 11 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा। आइये इसके बारे में जानते हैं।

Google ने अपने भारतीय यूजर्स के लिए Google for India 2023 (गूगल फॉर इंडिया) का आयोजन किया है। ये इवेंट आज यानी 19 अक्टूबर को प्रगति मैदान में आयोजित किया गया है। इस इवेंट में कंपनी ने कई बड़े एलान किए है।

 

इसी में से एक अपडेट यह भी है कि कंपनी ने YouTube न्यूज के लिए वॉच पेज एक्सपीरियंस को पेश किया है। बता दें कि यह नया वॉच पेज यूजर्स को विश्वसनीय न्यूज सोर्से के वीडियो को एक्सेस करने में मदद करेगा। बता दें कि यह फीचर 11 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा।

 

कब आएगा फीचर

इस फीचर को भारतीयों के लिए 2023 की चौथी तिमाही में 11 भाषाओं में लॉन्च किया जाएगा। अगर आप YouTubeपर किसी विशिष्ट न्यूज टॉपिक के लिए वॉच पेज ओपन करना चाहते है तो होमपेज पर या सर्च रिजल्ट में न्यूज लेटर के आइकन वाले वीडियो पर क्लिक करें।

Google ने कहा कि यह अपडेट न केवल न्यूज एजेंसी को मल्टी फॉर्मेट कंटेंट की मदद से अपने ऑडियंस से जोड़े रखता है, बल्कि ऑडियंस को भी सही समय पर खबर तक एक्सेस देता है। कंपनी ने यह भी कहा कि भारत में 3 में से 1 यूजर ने 2022 में न्यूज को सर्च किया है।

कैसे काम करता है फीचर

यूट्यूब ने जानकारी दी है कि ये पेज उस खास दिन की बड़ी खबरों के आधार पर वीडियो, शॉर्ट्स और संबंधित कंटेंट को सजेशन में दिखाई देगा।

Google ने यह भी घोषणा की कि YouTube क्रिएटिव इकोसिस्टम ने भारतीय सकल घरेलू उत्पाद ( Indian GDP) में 16,000 करोड़ रुपये से अधिक का योगदान दिया है ।