जानी मानी कंपनी OnePlus ने अपने पहले और लेटेस्ट फोल्डेबल फोन यानी OnePlus Open को लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। बता दें कि ये फोल्डेबल फोन 2 कलर ऑप्शन में आ सकता है। अपने लॉन्च इवेंट में कंपनी ने बताया कि ये डिवाइस आईफोन 14 प्रो मैक्स से हल्का होगा। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus ने अपने पहले फोल्डेबल फोन यानी OnePlus Open को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने आज यानी 19 अक्टूबर को शाम 7.30 बजे मुंबई में हो रहें'ओपन फॉर एवरीथिंग' इवेंट में इस डिवाइस को लॉन्च किया गया है।

इस डिवाइस को कंपनी ने दो कलर ऑप्शन में पेश किया है। बता दें कि इस फोन नें आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48MP का मुख्य सेंसर और 64MP टेलीफोटो सेंसर मिलता है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus Open की कीमत

कीमत की बात करें तो OnePlus Open की भारत में कीमत 1,39,999 रुपये तय की गई है।

इस डिवाइस को आज यानी 19 अक्टूबर से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इस डिवाइस को आप 27 अक्टूबर से खरीद सकेंगे।

कंपनी ने यह भी बताया कि वनप्लस ओपन दो कलर ऑप्शन में आता है, जिसमें एमराल्ड डस्क और वोयाजर ब्लैक ऑप्शन मिलते हैं।

इसके अलावा ये डिवाइस एपल के हाल ही लॉन्च किए गए आईफोन 14 प्रो मैक्स से हल्का हो सकता है।