BMW i7 M70 xDrive BMW 740d M Sport BMW i7 M70 xDrive 250 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ 3.7 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। यह 660hp का आउटपुट और 1100Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट है।नई BMW 740d M स्पोर्ट में 3.0-लीटर छह-सिलेंडर डीजल इंजन है जो 286bhp का आउटपुट और 650Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

भारतीय बाजार में BMW ने अपने दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं, जो i7 M70 xDrive और 740d M स्पोर्ट है। इस कार को बीएमडब्ल्यू 740 डी एम स्पोर्ट, जिसे स्थानीय रूप से चेन्नई में बीएमडब्ल्यू ग्रुप प्लांट में बनाया जा रहा है। इस कार की कीमत 1.81 करोड़ (एक्स-शोरूम)है। वहीं i7 M70 xDrive की कीमत 2.50 करोड़ (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) है। इसे पूरी तरह से निर्मित (सीबीयू) यूनिट के रूप में उपलब्ध है।

BMW 7 Series 740d M का फ्रंट व्यू

नई BMW 740d M स्पोर्ट में 3.0-लीटर, छह-सिलेंडर डीजल इंजन है जो 286bhp का आउटपुट और 650Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा एक 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी मिलता है जो 18bhp और 200Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसमें आठ स्पीड का ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। कार 6 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है।