छंटनी पर नजर रखने वाली वेबसाइट लेआफ डाट एफवाईआइ के डाटा के अनुसार बीते दो वर्षों के दौरान दुनियाभर की टेक कंपनियों ने हर दिन औसतन 555 और हर घंटे 23 कर्मचारियों की घंटनी की है। डाटा के अनुसार 2022 में वैश्विक स्तर पर 1061 टेक कंपनियों ने 164769 कर्मचारियों की छंटनी की थी। वहीं 2023 में 13 अक्टूबर तक 1059 कंपनियां 240193 कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी हैं।

स्टार्टअप समेत पूरी दुनिया की टेक कंपनियों ने बीते दो वर्षों के दौरान चार लाख से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की है। इस दौरान 110 से ज्यादा भारतीय स्टार्टअप्स ने भी 30 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को भी नौकरी से निकाला है।

छंटनी पर नजर रखने वाली वेबसाइट लेआफ डाट एफवाईआइ के डाटा के अनुसार, बीते दो वर्षों के दौरान दुनियाभर की टेक कंपनियों ने हर दिन औसतन 555 और हर घंटे 23 कर्मचारियों की घंटनी की है।

जनवरी महीने में हुई 89,554 टेक कर्मचारियों की छंटनी

डाटा के अनुसार, 2022 में वैश्विक स्तर पर 1,061 टेक कंपनियों ने 1,64,769 कर्मचारियों की छंटनी की थी। वहीं, 2023 में 13 अक्टूबर तक 1,059 कंपनियां 2,40,193 कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी हैं। इस वर्ष अकेले जनवरी में वैश्विक स्तर पर 89,554 टेक कर्मचारियों की छंटनी हुई थी।

रिपोर्ट के अनुसार, अब छंटनी किए जाने वाले कर्मचारियों की संख्या में कमी आई है लेकिन यह अभी भी जारी है। सितंबर में वैश्विक स्तर पर 4,632 टेक कर्मचारियों की छंटनी हुई है। सबसे ज्यादा छंटनी खुदरा और उपभोक्ता टेक्नोलाजी से जुड़े क्षेत्रों में हुई हैं।

इन टेक सेक्टर में हुई है बड़ी छटनी

रिटेल टेक और कंज्यूमर टेक वे क्षेत्र थे, जिन्होंने इस वर्ष सबसे अधिक कर्मचारियों की छंटनी की। आंकड़ों से पता चलता है कि लगभग 29,161 और 28,873 कर्मचारियों को क्रमशः खुदरा और उपभोक्ता तकनीकी उद्योगों से निकाल दिया गया।