Maruti ने दुनिया भर के बाजारो में मेड इन इंडिया jimny 5-डोर एसयूवी का एक्सपोर्ट शुरू कर दिया है। जिम्नी 5-डोर विशेष रूप से भारत में निर्मित है और इसे लैटिन अमेरिका मध्य पूर्व और अफ्रीकी क्षेत्रों में निर्यात किया जाएगा। जिम्नी 5-डोर ने 2023 दिल्ली ऑटो एक्सपो में अपनी वैश्विक शुरुआत की थी और इसे जून 2023 में लॉन्च किया गया। जिम्नी कुल दो वेरिएंट में उपलब्ध है।

Maruti Suzuki India ने आज घोषणा की है कि उसने दुनिया भर के बाजारों में मेड इन इंडिया jimny 5-डोर एसयूवी का एक्सपोर्ट शुरू कर दिया है। जिम्नी 5-डोर विशेष रूप से भारत में निर्मित है और इसे लैटिन अमेरिका, मध्य पूर्व और अफ्रीकी क्षेत्रों में निर्यात किया जाएगा। जिम्नी भारत से अन्य देशों में निर्यात किया जाने वाला 18वां मॉडल है। आइए, इसके बारे में जान लेते हैं।

Maruti Suzuki Jimny में क्या खास?

जिम्नी 5-डोर ने 2023 दिल्ली ऑटो एक्सपो में अपनी वैश्विक शुरुआत की थी और इसे जून 2023 में लॉन्च किया गया। मारुति जिम्नी कुल दो वेरिएंट में उपलब्ध है। जेटा की कीमत 12.74 लाख रुपये और अल्फा की कीमत 15.5 लाख रुपये (दोनों कीमतें एक्स-शोरूम) है। ग्राहक 33,550 रुपये के मासिक शुल्क पर मारुति के सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम के माध्यम से जिम्नी 5-डोर को अपना सकते हैं।

 

Maruti Suzuki Jimny का डायमेंशन

मारुति सुजुकी जिम्नी 5-डोर मूल 3-डोर वेरिएंट की तुलना में 340 मिमी अधिक व्हीलबेस के साथ आती है। डायमेंशन की बात करें तो इस एसयूवी की लंबाई 3,985 मिमी, चौड़ाई 1,645 मिमी और ऊंचाई 1,720 मिमी है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 210 मिमी और अप्रोच एंगल 36 डिग्री और डिपार्चर एंगल 50 डिग्री है।