बीच सड़क पर ही बहू और ससुर में हुई मारपीट, ढिशुम-ढिशुम का वीडियो वायरल, उत्तर प्रदेश के कानपुर में मकान के लिए ससुर और बहू के बीच बेहद दिलचस्प लड़ाई देखने को मिली. टीवी शो WWE में जिस तरह रेसलर्स रिंग के अंदर लड़ते हैं, ससुर-बहू भी बिल्कुल उसी तरह सड़क पर लड़ते दिखे. ससुर ने पहले बहू को पीछे से आकर जोर से पकड़ लिया. बहू ने पहले ससुर से खुद को छुड़वाया. फिर उन्हें उठाकर जमीन पर उल्टा पटक दिया. उस दौरान सभी लोग उन्हें देखते रहे. इस दौरान किसी ने लड़ाई का वीडियो भी बना लिया, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. मामला नौबस्ता इलाके का है. यहां रहने वाली रश्मि शुक्ला के पति वैभव शुक्ला का दो साल पहले निधन हो गया था. पति के गुजर जाने के बाद वह एक स्कूल में टीचर की नौकरी करने लगीं. ताकि अपने दोनों बच्चों को पाल सकें. नौकरी के चलते वह सास और बच्चों को लेकर दूसरे घर में रहने लगीं. लेकिन कुछ सामान उनका पति के पुश्तैनी मकान में ही रखा था ससुर वेद प्रकाश ने उन्हें यह कहना शुरू कर दिया कि वह पुश्तैनी मकान को बेचना चाहते हैं. रश्मि का कहना है कि ये मेरे पति का घर है और मैं इसे बेचना नहीं चाहती. मेरी सास भी हमारे ही पक्ष में हैं. वो भी नहीं चाहतीं कि ससुर वेद प्रकाश मकान को बेचें. लेकिन ससुर ने इस बीच किसी से मकान का सौदा कर लिया. मंगलवार को पता चला कि ससुर बिल्डर के साथ मिलकर मकान में आए हैं और उनका सामान घर से बाहर निकाल रहे हैं. रश्मि ने बताया कि तभी मैं भी वहां पहुंच गईं. मकान के गेट में मैंने ताला जड़ दिया. ससुर ये देखते ही चाभी छीनने की कोशिश करने लगे. तो मैं वहां से जाने लगी. बहू ने बताया कि तभी ससुर पीछे से भागते हुए आए और उन्होंने मुझे जोर से पकड़ लिया. मैंने उनसे छूटने की कोशिश की. उन्होंने इतनी जोर से पकड़ रखा था कि मैं हाथ भी नहीं हिला पा रही थी. बड़ी मुश्किल से मैंने खुद को छुड़वाया. फिर दोबारा वो मेरी तरफ आने लगे तो मैंने सेल्फ डिफेंस में उन्हें उठाकर पटक दिया.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
'આપ' ના પ્રદેશ અધ્યક્ષ એ પ્રતિક્રિયા આપી
'આપ' ના પ્રદેશ અધ્યક્ષ એ પ્રતિક્રિયા આપી
મહુવા Dysp જે.એચ સરવૈયા સાહેબ, Pi એ.બી ગોહીલ સાહેબ દ્વારા લોકો ને નિર્ભય રીતે મતદાન કરવા અપીલ
મહુવા Dysp જે.એચ સરવૈયા સાહેબ, Pi એ.બી ગોહીલ સાહેબ દ્વારા લોકો ને નિર્ભય રીતે મતદાન કરવા અપીલ
પાટણ જિલ્લા સેવા સદન ખાતે G 20 સમીટની પૂર્વ તૈયારીઓના ભાગરૂપે બેઠક યોજાઈ | SatyaNirbhay News Channel
પાટણ જિલ્લા સેવા સદન ખાતે G 20 સમીટની પૂર્વ તૈયારીઓના ભાગરૂપે બેઠક યોજાઈ | SatyaNirbhay News Channel
5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला OnePlus स्मार्टफोन मिल रहा 6 हजार रुपये सस्ता, डिटेल में जानें क्या मिल रहा ऑफर
Smartphone Deal वनप्लस के स्मार्टफोन को भारतीय ग्राहक खूब पसंद करते हैं। दिवाली के मौके पर एक नया...
પાટણ જિલ્લા મહિલા મોરચા મંત્રી ડૉ. કુંજલ ત્રિવેદી દ્વારા રલ રાષ્ટ્રિય યુવા મોરચા અદયક્ષ શ્રી તેજસ્વી સૂર્યા જીનુંશંખેશ્વર ની ધન્ય ધારા પર ભવ્યાતિ ભવ્ય સ્વાગત કરવામાં આવ્યું.
પ્રાપ્ત સમાચાર મુજબ ગત રોજ 7 ચાણસ્મા વિધાનસભાના ઉમેદવાર શ્રી દિલીપ ઠાકોર ના જન સમર્થમાં શંખેશ્વર...