जैसा कि हम जानते हैं कि Oneplus जल्द ही अपना पहला फोल्डेबल फोन लाने की तैयारी में है। ये फोन वनप्लस के लिए खास है। इसलिए कंपनी इस फोन में अपना बेस्ट में रही है। हाल ही में OnePlus Open के लुक को लेकर जानकारी सामने आई जिसमें पता चला है कि इसमें गेपलेस हिंज मिल सकता है। आइये इसके बारे में जातने हैं।

OnePlus हमेशा से अपने डिवाइस के लिए काफी चर्चा में रहता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही चल रहा है।हाल ही में कंपनी ने अपने पहले फोल्डेबल फोन को लॉन्च करने की बात कही है। अब Oneplus Open के डिजाइन को लेकर कुछ जानकारी सामने आई है।

 

हाल ही में वनप्लस के फाउंडर और ओप्पो के SVP और CPO पीट लाउ ने Oneplus Open के डिजाइन को लेकर खुलासा किया। उन्होने बताया कि Oppo Find N और Oppo Find N3 एक ही डिवाइस होंगे। इसके साथ ही लाउ हमें फोल्डेबल को बनाने से जुड़ी कुछ भी साझा की है। आइये इसके बारे में जानते है।

यूट्यूब चैनल से मिली जानकारी

जाने माने यूट्यूबर लुईस हिल्सेंटेगर ने अपने ययूट्यूब चैनल अनबॉक्स थेरेपी(Unbox Therapy) पर Oneplus के फाउंडर के साथ लिए एक इंटरव्यू में वनप्लस के पहले फोल्डेबल डिवाइस के बारे में जानकारी दी।इस वीडियो में आपको एक सेंपल मॉडल दिखेगा, जो इसके डिजाइन को दर्शाता है।

वीडियो में लाउ ने इस बात पर भी रोशनी डाली कि हिंज के लेकर वनप्लस के पास 600 से ज्यादा पेटेंट है।

जानकारी के लिए बता दें कि एक फोल्डेबल फोन के लिए हिंज बहुत जरूरी है। इसलिए कंपनी ने इसको लेकर पहले से ही जोरशोर से तैयारी की है।

गैपलेस डिजाइन के साथ आएगा डिवाइस

कंपनी ऐसे डिवाइस को हिंज डिजाइन के साथ लाने वाली है , जो Find N2 की तरह ही गैपलेस होगा।

मगर जो सबसे बड़ा पहलु है कि इस हिंज डिजाइन में 31 कॉम्पोनेंट कम होंगे, जिससे वह Find N2 की तुलना में छोटा होगा।