Samsung Galaxy S23 FE 5G Features गैलेक्सी S23 FE 5G इस महीने के आखिरी में लॉन्च हो सकता है। डिवाइस के लिए सपोर्ट पेज सैमसंग की भारत वेबसाइट पर पहले से ही लाइव है। फैन एडिशन फोन के प्रीमियम गैलेक्सी एस23 सीरीज जैसी डिजाइन होने की उम्मीद है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.4-इंच डायनामिक AMOLED स्क्रीन मिलने की संभावना है।

सैमसंग जल्द ही भारत में एक नया फैन एडिशन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने देश में नए सैमसंग गैलेक्सी S23 FE 5G लॉन्च के बारे में संकेत देने के लिए एक टीजर शेयर किया है। ये स्मार्टफोन अमेजन से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

स्मार्टफोन Exynos 2200 SoC प्रोसेसर से लैस होगा। स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 SoC गैलेक्सी S23 FE 5G के यूएस वेरिएंट को पावर दे सकता है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर एक एक्स (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट के जरिए नए सैमसंग गैलेक्सी एस23 एफई 5जी को टीज किया है। आइए आपको इस नए स्मार्टफोन के फीचर्स और खूबियों के बारे में डिटेल से बताते हैं।

Samsung Galaxy S23 FE 5G की खूबियां

गैलेक्सी S23 FE 5G इस महीने के आखिरी में लॉन्च हो सकता है। डिवाइस के लिए सपोर्ट पेज सैमसंग की भारत वेबसाइट पर पहले से ही लाइव है। फैन एडिशन फोन के प्रीमियम गैलेक्सी एस23 सीरीज जैसी डिजाइन होने की उम्मीद है।

पिछले रिपोर्ट के अनुसार, गैलेक्सी S23 FE 5G एंड्रॉइड 13 पर चलेगा और इसे चार साल का ओएस अपडेट और पांच साल का सिक्योरिटी पैच मिलने की उम्मीद है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.4-इंच डायनामिक AMOLED स्क्रीन मिलने की संभावना है।