पन्ना

प्रदेश को भाजपा ने बीमारू से विकसित राज्य बनाया: प्रह्लाद कुशवाहा।                      

पन्ना/सन 2003 से पहले मध्य प्रदेश में सड़क के नाम पर गड्ढे लाइट के नाम पर अंधकार और पानी के लिए त्राहि-त्राहि होती लोगों ने देखी है, यह बात भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रह्लाद कुशवाहा ने बुधवार को स्थानीय भा ज पा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहीं। इस दौरान ब्रजेंद्र मिश्रा, श्री कमल लालवानी,श्री आशीष तिवारी,मीडिया प्रभारी श्री दुर्गेश शिवहरे ,श्री शीलू मिश्रा उपस्थित थे। श्री कुशवाहा ने कहा कि 2003 के बाद प्रदेश की जनता ने सत्ता परिवर्तन करते हुए कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंका, प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी और जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सत्ता संभाली, मध्य प्रदेश बीमारू राज्य था, उनकी मेहनत और सतत प्रयासों से प्रदेश में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई और हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए गए, उन्होंने प्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर निकाल कर विकसित राज्य बनाया। आज प्रदेश में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहां विकास की नई इबारत नहीं लिखी गई हो, सड़क, बिजली, पानी, की गांव गांव तक सुविधा के साथ कृषि उत्पादन के क्षेत्र में प्रदेश, देश में अव्वल है। सामाजिक सरोकारों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की बदौलत प्रदेश की जनता ने पिछले 20 सालों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपना भरपूर प्यार दुलार और आशीर्वाद दिया है,और उन्हें अपने परिवार का सदस्य मानते हुए मामा के रूप में सम्मान दिया। विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की बदौलत प्रदेश ने अपनी एक अलग पहचान बनाई ,जहां कई योजनाओं को लागू कर नवाचार किए गए व्यक्ति के जन्म से लेकर अंत समय तक ऐसी कई योजनाएं हैं,जिनका लाभ प्रदेश के लोगों को मिल रहा है। प्रदेश की खुशहाल जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में फिर एक बार भाजपा सरकार बनने जा रही है,और इसके लिए प्रदेश भर में अलग-अलग स्थानों से भाजपा द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा निकल कर जनता से आशीर्वाद लिया जा रहा है। 

जन आशीर्वाद यात्रा 16 सितबंर दोपहार 12 बजे पवई विधानसभा मैं यात्रा प्रवेश करेगी यात्रा सुरगहा शाहनगर पवई पटोरी हथकुरी सिमरिया पहुचेगी जहाँ पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद आमसभा को सबोधित करेंगे यात्रा वहां से गुनौर विधानसभा अमानगंज द्वारी तारा होते हुए पन्ना विधानसभा में प्रवेश करेगी रात्रि विश्राम पश्चात यात्रा पन्ना नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए सिंहपुर से अजयगढ़ मंडल पहुंचेगी जहां आसाम के मुख्यमंत्री श्री हेमंत जी सभा को संबोधित करेंगे तत्पश्चात यात्रा बीरा होते हुए छतरपुर जिले में प्रवेश करेगी।