भारतीय बाजार में एसयूवी की डिमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। आपको बता दें, महिंद्रा भारतीय बाजार में सबसे अधिक कारों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। कंपनी आने वाले दिनों में अपनी दो नई एसयूवी लॉन्च करने वाली है। महिंद्रा एसयूवी 300 फेसलिफ्ट पर है। इसको कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसके साथ ही कंपनी थार ई पर भी काम कर रही है। इसे हाल के दिनों में कॉन्सेप्ट को पेश किया गया था। चलिये आपको इन दोनों के बारे में और जानकारी देते हैं।

MAHINDRA XUV300 FACELIFT

MAHINDRA XUV300 FACELIFT अपडेट रुप में भारत में लॉन्च होगी। ये थोड़ी थोड़ी XUV700 के सामान्य लगती है। इसमें सी -शेप के एलईडी हेडलैंप, एक नया फ्रंट ग्रिल, एक बड़ा सेंट्रल एयर इनटेक, नए अलॉय व्हील डिजाइन, एक अलॉय व्हील डिजाइन मिलता है। एक रियर बम्पर मिलता है। इसके डिजाइन को टेलगेट और नए टेल लैंप मिलता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2024 महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट में मौजूदा 7 यूनिट की जगह एक बड़ा 10.25 टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। नया इंफोटेनमेंट सिस्टम एक बेहतर यूजर इंटरफेस पेश करेगा। इसमें एक पैनोरमिक सनरूफ भी मिल सकता है। इसमें 110bhp, 1.2L टर्बो पेट्रोल और 117bhp, 1.5L डीजल मिल सकता है।

5-Door Mahindra Thar

जिम्नी को टक्कर देने के लिए भारतीय बाजार में महिंद्रा 5 डोर वाली थार लेकर आने वाली है। महिंद्रा ने 15 अगस्त 2023 को Thar.e कॉन्सेप्ट को पेश किया है। हालांकि अभी तक कंपनी ने इसके लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन ये जल्द ही आपको भारत की सड़कों पर चलती हुई दिखाई देगी।

5 डोर वाली थार में 300 मिमी लंबा व्हीलबेस होगा, जो काफी बड़े केबिन स्पेस के साथ आएगी। इसकी लंबाई 3985 मिमी, चौड़ाई 1820 मिमी और ऊंचाई 1844 मिमी है। इसमें 2.0L टर्बो पेट्रोल और 2.2L डीजल इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा।