गुनौर : भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर एवं जिला अध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया के निर्देशन पर भाजपा मंडल गुनौर अंतर्गत शक्ति केंद्र डिघौरा के बूथ क्रमांक 221 साहिलवारा में आयोजित " शक्ति केंद्र कार्यशाला " की बैठक संपन्न हुई ....!

कार्यक्रम की प्रथम कड़ी में भारत माता की छायाचित्र के सामने दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ 

तदपश्चात मुख्य रूप से पधारे भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक धर्मेंद्र तिवारी एवं भाजपा मंडल गुनौर के ऊर्जावान महामंत्री राम नारायण दहिया का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ 

इस दौरान भाजपा मंडल गुनौर के उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद पटेल पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष संदीप पाल मंडल मंत्री पुण्य प्रताप सिंह शक्ति केंद्र संयोजक रामभुवन पटेल सह संयोजक विष्णु पटेल शक्ति केंद्र सोशल मीडिया प्रभारी रोहित विश्वकर्मा , बूथ अध्यक्ष चंद्रकांत द्विवेदी उमेश पाल जगत राज पटेल विधानसभा सोशल मीडिया टीम से कुलकमल चतुर्वेदी शैलेस व्यास सहित भाजपा के वरिष्ठ कनिष्ठ पदाधिकारी एवं सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे