Ladakh: भारतीय सेना का वाहन खाई में गिरा, 9 जवानों की मौत और कई घायल।

लद्दाख से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भारतीय सेना (Indian Army) का एक वाहन खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में सेना के नौ जवानों की जान चली गई। वहीं, कई जवान घायल हो गए हैं।

ये दुर्घटना क्यारी शहर से 9 किमी दूर हुई है। जवान कारू गैरीसन से लेह के पास क्यारी की ओर बढ़ रहे थे। इस दौरान ही ये दुर्घटना हुई है।

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में आज शनिवार शाम भारतीय सेना का वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। इसकी जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में सेना के नौ जवानों की मौत हो गई है। उन्होंने आगे बताया कि मरने वाले सैनिकों में आठ जवान और एक जेसीओ शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि ये दुर्घटना क्यारी गांव से सात किमी पहले हुई है। इस दुर्घटना में घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि ये सेना का गश्ती दल कारू से क्यारी की तरफ जा रहा था। इस दौरान ही वाहन हादसे का शिकार हो गया। फिलहाल घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।