2023 Honda Livo का OBD2-अनुरूप वेरिएंट लॉन्च किया गया है। नई मोटरसाइकिल में लुक के मामले में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसमें मोटरसाइकिल को कवर करने वाले नए ग्राफिक्स शामिल हैं। कंपनी ने इसे दो वेरिएंट में पेश किया है जिनकी कीमतें क्रमश 78500 रुपये और 82500 रुपये एक्स शोरूम है। आइए इसमें किए गए बदलावों के बारे में जान लेते हैं।

Honda Motorcycle and Scooter India ने भारतीय बाजार में अपनी Livo मोटरसाइकिल को एक बड़ा अपडेट दिया है। कंपनी ने 2023 Honda Livo का OBD2-अनुरूप वेरिएंट लॉन्च किया है। इसे दो वेरिएंट- ड्रम और डिस्क में बेचा जाएगा।

इनकी कीमतें क्रमशः 78,500 रुपये और 82,500 रुपये रखी गई हैं। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं। OBD2 अनुरूप होने के अलावा, होंडा लिवो को नए ग्राफिक्स भी मिले हैं। आइए, इसके बारे में जान लेते हैं।

2023 Honda Livo में क्या नया?

नई मोटरसाइकिल में लुक के मामले में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसमें मोटरसाइकिल को कवर करने वाले नए ग्राफिक्स शामिल हैं। इसके अलावा, 2023 Honda Livo को एक बोल्ड टैंक डिजाइन,complemented by shrouds और टेल लाइट के लिए एक शार्प डिजाइन मिलता है। इसके अलावा जो सबसे बड़ा बदलाव है,वो इससे इंजन में किया गया है। नया इंजन OBD2 अनुरूप है और ये प्रदूषण को कम करने में मदद करेगा।

कंपनी ने क्या कहा?

इसको लेकर होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के बिक्री और विपणन निदेशक, योगेश माथुर ने कहा, "2015 में अपनी शुरुआत के बाद से, लिवो अपने सेगमेंट में महत्वाकांक्षी खरीदारों के बीच पसंदीदा रही है और OBD2 मानदंडों की शुरूआत के साथ, हम इसकी अपील बढ़ा रहे हैं। अब उन्नत तकनीक से युक्त, 2023 होंडा लिवो स्टाइल, आराम और प्रदर्शन का एक आदर्श मिश्रण है, जो आधुनिक राइडर्स की अपेक्षाओं को पूरा करती है।"