चलिए देखते हैं अगस्त के इतने दिनों में क्या कुछ देखने को मिला है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा के पास एसयूवी के 2.80 लाख ऑर्डर पेंडिंग है। आपको बता दें स्कॉर्पियो क्लासिक और एन के कुल 1.17 लाख ऑर्डर पेंडिंग चल रहे हैं। वहीं थार का 68 हजार ऑर्डर पेंडिंग है। बोलेरो के 8400 ऑर्डर पेंडिंग है। वहीं एक्सयूवी 700 के लिए अभी 77 हजार ऑर्डर पेंडिंग चल रहे हैं।

अगस्त का आधा महीना से अधिक बीत चुका है। इन दिनों में काफी नए लॉन्च से लेकर सेल्स रिपोर्ट देखने को मिली है। आज हम आपको इसी से जुड़ी जानकारी बताने जा रहे हैं। चलिए देखते हैं अगस्त के इतने दिनों में क्या कुछ देखने को मिला है।

रेनो की कार पर ऑफर

ये एक छोटी हैचबैक कार है। जिसके कारण इसे भारतीय बाजार में काफी अधिक पसंद किया जाता है। अगस्त 2023 में कंपनी इसपर 55 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। आप इसके कुछ वेरिएंट्स पर एक्सचेंज बेनिफिट के तौर पर 20 हजार रुपये का फायदा उठा सकते हैं। इस कार की कीमत 4.16 लाख रुपये है।

महिंद्रा की एसयूवी की मांग अधिक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा के पास एसयूवी के 2.80 लाख ऑर्डर पेंडिंग है। आपको बता दें, स्कॉर्पियो क्लासिक और एन के कुल 1.17 लाख ऑर्डर पेंडिंग चल रहे हैं। वहीं थार का 68 हजार ऑर्डर पेंडिंग है। बोलेरो के 8400 ऑर्डर पेंडिंग है। वहीं एक्सयूवी 700 के लिए अभी 77 हजार ऑर्डर पेंडिंग चल रहे हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें, एक्सयूवी300 की करीब 11 हजार ऑर्डर पेंडिंग है।