पन्ना।

चुनावी साल में कांग्रेस का दाव,सरकार बनते ही कृषक न्याय योजना लागू करने की घोषणा,जिला अध्यक्ष शिवजीत सिंह ने दी जानकारी

पन्ना-मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के द्वारा कांग्रेस की सरकार बनते ही कृषक न्याय योजना लागू करने की घोषणा की गई है।जिसकी जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवजीत सिंह भैया राजा के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गई है।उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही हमारी पार्टी के द्वारा 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ व 200 यूनिट तक हाफ करने की घोषणा की है।महिलाओं को नारी सम्मान योजना के तहत 1500 रुपए महीने देगी।साथ ही किसान न्याय योजना लागू की जाएगी।

पन्ना जिला कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवजीत सिंह भैया राजा ने चुनाव के पहले पार्टी की घोषणाओं को जनता तक पहुँचाने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित आयोजित की।जिसमें उन्हें बताया कि कांग्रेस की सरकार बनते ही प्रदेश के किसानों को सिंचाई के लिए 5 हॉर्स पावर तक के स्थाई एवं अस्थाई पंप पर बिजली निशुल्क दी जाएगी।किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।किसानों पर लगाए गए अन्याय पूर्ण मुकदमे वापस लिए जाएंगे।किसानों के कृषि उपयोग के पुराने बिजली बिल की बकाया राशि माफ की जाएगी।किसानों को 12 घंटे तक पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराएंगे। पहले घर आंगन का और अब खेत खलिहान का बिजली बिल माफ किसान का पुराना बिल माफ और मुफ्त बिजली का रास्ता साफ होगा।इस दौरान कांग्रेस पार्टी की पूर्व जिलाध्यक्ष शारदा पाठक,महामंत्री पवन जैन,सहित कांग्रेस नेता अनीश खान,रेहान खान,वैभव थापक सहित कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।