पन्ना।

:- रैपुरा थाना में पदस्थ एसआई एमएल कोल और प्रधान आरक्षक ईश्वर दयाल अहिरवार का हुआ स्थांतरण

एंकर:-

रैपुरा थाना में पदस्थ एएसआई एमएल कोल और प्रधान आरक्षक ईश्वर दयाल अहिरवार का स्तथांतरण रैपुरा थाना से क्रमशः धरमपुर एवम हनुमतपुर के लिए हुआ। इस मौके पर पूरे थाने में पदस्थ स्टाफ तथा थाना प्रभारी रैपुरा सुधीर कुमार बेगी की ओर से उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। गौरतलब है कि एएसआई एमएल कोल अक्टूबर 2021 से रैपुरा थाने में पदस्थ थे वहीं प्रधान आरक्षक ईश्वर दयाल इसी वर्ष मई 2023 से रैपुरा थाने में अपनी सेवाएं दे रहे थे। दोनो ने रैपुरा की जनता को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया एवम पुलिस से ऐसे ही सहयोग बनाए रखने के लिए आग्रह किया।