*मणिपुर: मुख्य अपराधी जिसने हरे रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी और महिला को पकड़ रखा था उसे पहचान के बाद आज सुबह गिरफ़्तार कर लिया गया है। उसका नाम हुइरेम हेरोदास मैतेई (32 वर्ष) है और वह पेची अवांग लीकाई का है: सरकारी सूत्र

*✅ तस्वीर : हिरासत में लिया गया व्यक्ति)*

*घटना में शामिल लोगों को जल्द से जल्द गिरफ़्तार किया जाएगा। कल एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया था, अभी मुझे जानकारी मिली है कि एक और व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया है। जांच जारी है: मणिपुर CM एन बीरेन सिंह, इंफाल

एक मंच पर सब लोग बैठें और अपनी मांगें रखें, बातचीत से ही समाधान निकाला जा सकता है। हिंसा से किसी का लाभ नहीं होता: मणिपुर हिंसा पर मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके, इंफाल

🅰️मैंने DGP को बुलाया था और सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। मैंने उनसे पूछा जिस थाने में इस घटना की FIR दर्ज़ हुई थी वहां कार्रवाई क्यों नहीं हुई? अगर पुलिसवाले दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी: मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके, इंफाल

🅰️घटना में शामिल लोगों को जल्द से जल्द गिरफ़्तार किया जाएगा। कल एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया था, अभी मुझे जानकारी मिली है कि एक और व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया है। जांच जारी है: मणिपुर CM एन बीरेन सिंह, इंफाल

*जैसे ही वीडियो हमारे संज्ञान में आया, हमने आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की। हमने एक मिनट भी ज़ाया नहीं किया है: मणिपुर CM एन. बीरेन सिंह, इंफाल

*विपक्ष 70 दिन पुराने वीडियो को लेकर चिल्ला रहा है, प्रधानमंत्री ने इस पर जवाब दे दिया है। 2021 के बाद ममता बनर्जी की सरकार ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर जुल्म किए महिलाओं के साथ बलात्कार हुए...इसलिए उनके पास इस मुद्दे पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है: पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार, दिल्ली

*वीडियो देखकर ऐसा लगा कि यह कैसा देश है, जहां माताओं-बहनों की इज्ज़त के साथ खिलवाड़ हो रहा है। मेरा दिल व्यथित है और भाजपा के नेता इसपर बात करने की बजाय हमें गाली दे रहे हैं। यह बहुत शर्मनाक बात है: पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी, कोलकाता

*PM मोदी मणिपुर पर बात नहीं की, उन्होंने मणिपुर के साथ बंगाल, छत्तीसगढ़ और राजस्थान को जोड़ा लेकिन देश को तोड़ा। हमपर हमला करने के लिए किसी बात को दबाया जाए यह सही नहीं है...आज ये लोग हिंसा और महिलाओं के लूट के सौदागर बन गए हैं: पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी, कोलकाता

*मणिपुर में लगभग 80 दिनों से अराजकता की स्थिति बनी हुई है, कल एक ऐसा दृष्य देखने को मिला जो बयां नहीं किया जा सकता। आज जब लोकसभा सत्र प्रारंभ हो रहा था तब केंद्र ने चुप्पी तोड़ी है और चुप्पी कैसे तोड़ी उसे पूरी दुनिया ने देखा। देश के विकास की बात करते हैं, दुनिया के अलग-अलग देशों में आपका भव्य स्वागत होता है लेकिन अपने ही देश में राज्य के अंदर गृह युद्ध छिड़ा हुआ है। इससे पहले भी दो राज्य आपस में लड़ चुके हैं... यह घटना देश के लिए और देश के इतिहास में एक काला अध्याय जोड़ने का काम करेगी: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन