Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now

आज से तीन दिन के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय “प्रांत प्रचारक बैठक”, इन विषयों पर होगी चर्चा

तमिलनाडु: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय “प्रांत प्रचारक बैठक” इस वर्ष दिनांक 13, 14 एवं 15 जुलाई को होने जा रही है। यह बैठक रकोयम्बटूर के निकट ऊटी में आयोजित हो रही है। सभा के आयोजन के दौरान संगठनात्मक विषयों पर चर्चा होगी।

इस बैठक में पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन जी भागवत, माननीय सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी के साथ सभी सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, डॉ. मनमोहन वैद्य, श्री सी.आर. मुकुंद, श्री अरुण कुमार, श्री रामदत्त मुख्य रूप से सहभागी होंगे। 

बैठक में सभी प्रांतों के प्रांत प्रचारक तथा सह प्रांत प्रचारक एवं क्षेत्र प्रचारक व सह क्षेत्र प्रचारक के साथ सभी कार्य विभागों के अखिल भारतीय अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में संघ प्रेरित विविध संगठन के अखिल भारतीय संगठन मंत्री भी शामिल होंगे।

इन मुद्दों पर होगी चर्चा 

इस वर्ष हुए संघ शिक्षा वर्गों के वृत्त व समीक्षा, संघ शताब्दी कार्यविस्तार योजना की अभी तक हुई प्रगति, शाखा स्तर के सामाजिक कार्यों का विवरण व परिवर्तन के अनुभवों का आदान-प्रदान आदि विषयों पर चर्चा होगी। बैठक में आगामी चार-पॉंच माह के कार्यक्रमों की योजना और वर्तमान स्थिति के संदर्भ में भी चर्चा होगी।

 

Search
Categories
Read More
ડીસા માં પી.એન. માળી ફાઉન્ડેશન દ્વારા મેગા રક્તદાન કેમ્પનું આયોજન કરવામાં આવ્યું..
ડીસામાં પી.એન. માળી ફાઉન્ડેશન દ્વારા મેગા રક્તદાન કેમ્પનું આયોજન કરવામાં આવ્યું.. ભારત-પાકિસ્તાન...
By G EXPRESS NEWS NETWORK 2025-05-12 20:07:26 0 0
7th Phase Voting Live : Jadavpur Lok sabha Seat पर गड़बड़ी की शिकायत के बाद हंगामा | Election 2024
7th Phase Voting Live : Jadavpur Lok sabha Seat पर गड़बड़ी की शिकायत के बाद हंगामा | Election 2024
By Meraj Ansari 2024-06-01 05:32:44 0 0
ચોટીલા હાઈવે ઉપર ટ્રકમાં ચોર ખાનું બનાવી તેમાંથી 951 બોટલો વિદેશી દારૂની મળી આવતા ચકચાર મચી
સુરેન્દ્રનગર જિલ્લાના ચોટીલા હાઈવે ઉપર પોલીસે અગાઉથી મળેલી બાતમી અને શંકાના આધારે રાજસ્થાન...
By Hardik Dabhi 2023-05-13 10:19:06 0 79