*हेल्थ डिपार्टमेंट अधिकारी कर्मचारी संघ जिला पन्ना द्वारा जिला अस्पताल पन्ना में पदस्थ समस्त चिकित्सको का चिकित्सक दिवस पर किया गया सम्मान*

हेल्थ डिपार्टमेंट अधिकारी कर्मचारी संघ जिला पन्ना द्वारा आज जिला अस्पताल पन्ना में पदस्थ समस्त चिकित्सकों का डॉक्टर विश्व दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष सलीम खान ने कहा कि आज देश में डॉक्टर जिस समस्या से गुजरते हैं उसको बयां नहीं किया जा सकता है। चिकित्सकों का सम्मान प्रत्येक देश के नागरिक को करना चाहिए। डॉक्टर दिवस के अवसर पर आज जिला अस्पताल के

 सिविल सर्जन डॉ आलोक गुप्ता वा डा योगेन्द्र चतुर्वेदी सर डॉ ओ पी मोर डॉ मीना नामदेव डा स्मृति गुप्ता डा प्रदीप द्विवेदी डा सौरभ त्रिपाठी डा नीलम सिंह डा स्वर्णिमा उपाध्याय डा मिलेंद्र सिंह का शाल ओढ़ाकर श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया वा समस्त चिकिस्को को कलम प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला अस्पताल के समस्त कर्मचारियों ने सम्मान समारोह आयोजित करने पर आयोजकों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। इस सम्मान कार्यक्रम में अध्यछ सलीम खान सचिव डा राकेश सोनी श्री राम मांझी पिंकू पटेरिया जी कु.अंकिता चौरसिया नंद किशोर नंदू जी पुष्पा श्रीवास्तव गीता श्रीवास्तव स्टूवर्ड राकेश सोनी वा अन्य समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

*समाजसेवी राम बिहारी गोस्वामी ने डॉक्टर दिवस पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर किया सम्मान*

जिला अस्पताल पन्ना में पदस्थ चिकित्सकों का आज डॉक्टर दिवस के उपलक्ष में पन्ना जिले में रक्तदान की अलख जगाने वाले समाजसेवी राम बिहारी गोस्वामी द्वारा जिला चिकित्सालय में पदस्थ चिकित्सकों का पुष्प गुच्छ अर्पण कर सम्मान किया गया , साथ ही कहा गया कि पन्ना जिले में जिस प्रकार से चिकित्सकों का भारी अभाव होने के बाद भी मरीजों को बेहतर सेवाएं दे रहे हैं वह काबिले तारीफ है। समाजसेवी राम बिहारी गोस्वामी ने कहा कि पन्ना जिला चिकित्सालय में आज भी 90% विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद रिक्त पड़े हुए हैं। जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मीना नामदेव द्वारा लगभग 2 वर्ष तक अकेले रहकर पन्ना जिले की गर्भवती महिलाओं को 24 घंटे उपचार व्यवस्था उपलब्ध कराई और कई गंभीर महिलाओं का समय पर उपचार किया यह हर व्यक्ति भली भांति जानता है। मगर आज भी जिले में स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं मेडिसन विशेषज्ञ नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद बड़ी मात्रा में रिक्त पड़े हुए हैं। जिनको ना भरने के कारण जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टरों के ऊपर भारी उपचार में दबाव रहता है। इसके बावजूद जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर मरीजों को हर हाल में सेवाएं दे रहे हैं। पन्ना जिले के सभी चिकित्सक सम्मान के पात्र हैं और डॉक्टर दिवस में चिकित्सकों का सम्मान तो होना ही चाहिए। इसके साथ ही हमेशा जीवन दान करने वाले सभी चिकित्सकों का प्रत्येक दिन जिले के नागरिक को सम्मान करना चाहिए।