नई दिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली में इंडिगो विमान की आपात लैंडिंग हुई है। बताया जा रहा है कि ये फ्लाइट दिल्ली से देहरादून जा रही थी। तकनीकी खराब के कारण विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट वापस बुला लिया गया। एयरपोर्ट पर विमान की आपात लैंडिंग हुई है।

तकनीकी खराबी के कारण हुई आपात लैंडिंग

अधिकारियों ने बताया कि विमान की सफल लैंडिंग हुई है। विमान संख्या 6E 2134 ने दिल्ली से देहरादून के लिए उड़ान भरी थी। तभी अचानक इंजन में खराबी आ जाने के कारण विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। पहले आपात लैंडिंग की वजह आग लगना बताया जा रहा था, लेकिन विमानन कंपनी ने इसे खारिज किया है।

डीजीसीए जारी करेगा बयान

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने अभी तक इसको लेकर बयान जारी नहीं किया है। सूत्रों के मुताबिक डीजीसीए पूरी जांच के बाद बयान जारी कर सकता है।